199 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे सहवाग, तभी ईशांत ने की अनोखी मांग, वीरू ने सुनाया मजेदार किस्सा

Virender Sehwag on Ishant Sharma: वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारी खेल चुके हैं। टेस्ट में सहवाग के नाम कई बड़े रिकॉर्ड है।

Virender Sehwag

Virender Sehwag on Ishant Sharma: भारतीय टीम के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती रही है। सहवाग के सामने गेंदबाजी करने से अक्सर गेंदबाज बचने की कोशिश करते थे। भारत के लिए बतौर ओपनर सहवाग ज्यादातर मौकों पर ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं। वह पावरप्ले के दौरान ही दूसरी टीम को मैच से बाहर कर देते थे। क्रिकेट के मैदान छोड़ने के बाद भी वह फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं।

सहवाग ने सुनाया पुराना किस्‍सा

ईशांत शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने एक पुराना किस्सा साझा किया है। यूट्यूबर रणवीर के साथ बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा कि कैसे एक बार ईशांत शर्मा ने आकर उनसे बल्लेबाजी करने की मांग की थी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच को याद करते हुए सहवाग ने कहा कि जब वह 199 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो ईशांत ने उनके पास आकर बल्लेबाजी की मांग की थी। क्योंकि सहवाग नहीं चाहते थे कि ईशांत स्ट्राइक ले और आउट हो जाए।

सहवाग ने पूरी की ईशांत की मनोकामना

सहवाग ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मैं 200 रन बनाने के बाद ईशांत को स्ट्राइक दे सकता था, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि मुरलीधरन के खिलाफ ईशांत को बल्लेबाजी करना पड़े। ऐसे में इशांत मेरे पास आया और बोला, 'भैया, मैं खेलूंगा। आप बेवजह डर रहे हैं। मैंने कहा ठीक है, मैंने सिंगल लेकर उसे स्ट्राइक दे दिया। वह अगली दो गेंदों पर ही आउट हो गया। जिसके बाद मैंने उनसे कहा कि क्‍यों पूरी हो गई मनोकामना?

मुल्तान का सुल्तान कहलाते हैं सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले गए 104 टेस्ट मैचों में लगभग 50 के शानदार औसत से 8586 रन बनाए हैं। वह टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वीरेंदर सहवाग ने निचले क्रम में खेलना शुरू किया था। इसके बाद वीरेंदर सहवाग को बतौर ओपनर अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की। मुल्तान टेस्ट के दौरान 309 रन की पारी खेलने की वजह से सहवाग को मुल्तान का सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+