भारत पर पाकिस्तान के हमले से भड़के सहवाग, कुत्तों से की तुलना, गुस्से में लाल होकर लगाई लताड़
आज ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ था। भारत के विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी प्रदान की गई थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने भी ट्वीट कर बताया था कि मैंने अपनी भूमिका इस सीजफायर में निभाई है और चार घंटों में सब कुछ बदल गया।
शाम 5 बजे से सीजफायर माना गया था और 9 बजते ही सब अलग था। पाकिस्तान की तरफ से भारत के अलग-अलग बॉर्डर और LOC पर गोलीबारी और ड्रोन अटैक शुरू किये गए। इसके अलावा आतंकियों ने भी अंदर घुसकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने पूरी तरह से भारत के साथ घोखा किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी इससे बुरी तरह गुस्से में आ गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने का काम किया है।
सहवाग ने पाकिस्तान की तुलना कुत्ते की पूंछ से की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है। सहवाग के इस पोस्ट का फैन्स ने जमकर समर्थन किया और इसे 21 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका था। लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।
पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का जवाब भारतीय सेना ने देना शुरू कर दिया था लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि कुछ ही घंटों में पाकिस्तान की तरफ से एक बड़ा आक्रमण भारत के ऊपर कर दिया जाएगा। बॉर्डर से लगे जिलों में ब्लैकआउट कर सेना ने मोर्चा संभाल लिया, भारत की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications