Ghoomer फिल्म के ट्रेलर को देख Virender Sehwag ने किया मज़ाक, सोशल मीडिया पर अनोखी प्रतिक्रिया
Virender Sehwag on Ghoomer Trailer: अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसे लेकर वीरेंदर सहवाग की तरफ से मजाकिया प्रतिक्रिया देखने को मिली है। क्रिकेट पर आधारिक घूमर फिल्म के साथ अभिषेक बच्चन पांच साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। आर बल्कि ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।
घूमर एक ऐसी महिला खिलाड़ी की कहानी है जो अपना हाथ एक्सीडेंट में गंवा देती है। इसके बाद भी वह नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनाने का फैसला करती है। कोच की मदद से वह ऐसा करती है। अहम बात यह है कि कोच शराबी होता है। सैयामी खेर ने क्रिकेटर का किरदार निभाया है।

अभिषेक बच्चन के डायलॉग से ट्रेलर शुरू होता है, इसमें वह कहते हैं कि लोजिक से देखा जाए तो क्या एक हाथ वाला व्यक्ति देश के लिए खेल सकता है। इसके बाद वह कहते हैं नहीं, यह जीवन तर्कों का खेल नहीं है। यह जीवन तो जादू का खेल है।
फिल्म में महिला खिलाड़ी एक हाथ गंवाने के बाद बाएँ हाथ से स्पिन गेंदबाजी करती है। इसे लेकर सहवाग की तरफ से ट्वीट आया। सहवाग ने लिखा कि मैंने कभी स्पिनरों को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन यह काफी खास है। फिल्म रिलीज का इंतजार है।
उनके अलावा आकाश चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि यह काफी शानदार लग रहा है, फिल्म का इंतजार नहीं कर सकता। चोपड़ा और सहवाग दोनों ने ही इस फिल्म करे ट्रेलर की सराहना की है। देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक इसको कितना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications