वीरेंद्र सहवाग ने बदला अपना नाम, 47 की उम्र में आकर क्यों किया बदलाव, सामने आई नई स्पेलिंग
Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके नाम में आया बदलाव है। सहवाग ने नाम में बदलाव किया है, इसके बाद से फैंस के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी?
दिलचस्प बात यह है कि नाम में बदलाव की चर्चा उनकी अयोध्या यात्रा के बाद सामने आई। सहवाग हाल ही में अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी जाकर भी आशीर्वाद लिया। अपनी यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हालांकि सहवाग ने खुद यह नहीं कहा है कि नाम बदलने का सीधा संबंध अयोध्या यात्रा से है।

क्रिकेट की दुनिया में इसी नाम से बनाई पहचान
वीरेंद्र सहवाग नाम भारतीय क्रिकेट में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इसी नाम के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अलग मुकाम बनाया। वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में भी शामिल रहे। अब उन्होंने अपने नाम वीरेंद्र की इंग्लिश स्पेलिंग में एक अतिरिक्त 'R' (Virrender) जोड़ दिया है।
क्या हो सकती नाम में बदलाव की वजह?
बड़ा सवाल यही है कि जिस नाम से सहवाग ने इतनी शोहरत और दौलत कमाई, उसे इतने वर्षों बाद बदलने की जरूरत क्यों महसूस हुई? इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। सहवाग ने भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किस वजह से किया।
एक संभावित वजह न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष हो सकती है। कई लोग अपने नाम के अक्षरों में बदलाव अंक ज्योतिष की सलाह पर करते हैं और मानते हैं कि इससे नाम का नंबर उनके लिए ज्यादा अनुकूल हो सकता है। सहवाग ने ऐसा किसी सलाह के कारण किया है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए अयोध्या यात्रा और नाम बदलने के बीच सीधा संबंध मानना फिलहाल सही नहीं होगा।
इतना जरूर है कि क्रिकेट के मैदान पर जिस नाम ने सहवाग को पहचान दिलाई, उसमें आया छोटा सा बदलाव अब फैंस के लिए बड़ी पहेली बन गया है। जवाब खुद सहवाग देंगे तो ही साफ होगा कि यह फैसला आस्था से जुड़ा है, अंक ज्योतिष से या फिर इसके पीछे कोई और पर्सनल वजह है।


Click it and Unblock the Notifications
