लाल सिंह चड्ढा का जादू रैना और सहवाग पर चला या नहीं, फिल्म देखने के बाद दिए ये रिएक्शन

नई दिल्ली, 12 अगस्त: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा भारत में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए कई लोगों में उत्सुकता थी क्योंकि यह आमिर खान की मूवी है और बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का भी रिमेक है। लोगों को देखना था कि आमिर खान ने किस तरीके से रीमेक बनाई है। फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए और आमिर खान के भूतकाल में दिए गए बयानों को भी फिल्म का बाय काट करने का संदर्भ बनाया गया। (कवर फोटो सौजन्य: aamirkhanproductions Instagram)

पूर्व क्रिकेटर भी लाल सिंह चड्ढा को देखने के लिए उत्साहित नजर आए

पूर्व क्रिकेटर भी लाल सिंह चड्ढा को देखने के लिए उत्साहित नजर आए

फिल्म को लेकर माहौल ऐसा बना कि न केवल फैंस बल्कि पूर्व क्रिकेटर भी लाल सिंह चड्ढा को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना को देखा गया। इस स्क्रीनिंग की एक वीडियो आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जहां पर दर्शकों में वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस फिल्म को देखने के बाद इन खिलाड़ियों ने कैमरे पर बात की और कहा कि फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है।

वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये रिएक्शन

वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये रिएक्शन

सामान्य बुद्धि से थोड़ी हटकर सोच समझ रखने वाले कैरेक्टर को पर्दे पर जीने वाले आमिर खान की इस मूवी के बारे में वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि फिल्म में भावनाएं काफी है। एबीपी लाइव ने वीरेंद्र सहवाग के हवाले से कहा कि, यह फिल्म भारतीय लोगों की भावनाओं को अपने में जकड़े हुए हैं। जब आप आमिर खान की फिल्म देखते हो तो पता होता है कि उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन कहना पड़ेगा कि उनका कैरेक्टर बहुत कमाल का है और उन्होंने उसको उतने ही अच्छे तरीके से निभाया है। मुझे यह मूवी काफी पसंद आई है।

सुरेश रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

सुरेश रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

सुरेश रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि फिल्म के गाने अच्छे हैं। फिल्म को देखते हुए मजा आ रहा है। मैं आमिर भाई को ऑल द बेस्ट कहता हूं। सुरेश रैना ने इसको एक लव स्टोरी भी बताया है। जहां तक फिल्म के पहले दिन के प्रदर्शन के बाद दर्शकों से सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया की बात है तो वही मूवी को लेकर मिक्स रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी-किसी को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई है तो कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने बिल्कुल ही मूवी को नकार दिया है।

वीकेंड के बाद तय होगा फिल्म को लेकर असली रुझान

फिल्म का सेकंड हाफ पहले पहले वाले की तुलना में थोड़ा धीमा बताया जा रहा है और ऐसा भी बताया जा रहा है कि जिन्होंने वह हॉलीवुड की क्लासिक फॉरेस्ट गंप देख ली है उनके लिए इस फिल्म में देखने के लिए कुछ खास नहीं है।

फिलहाल आमिर खान को इन दोनों क्रिकेटरों से वाहवाही मिल चुकी है। वीकेंड के बाद दर्शकों का मन भी स्पष्ट हो जाएगा। एक और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी आमिर खान की तारीफ की थी और उन्होंने कहा था कि इस फिल्म को देखते हुए काफी मजा आया। आमिर खान ने हमेशा की तरह अपने कैरेक्टर को परफेक्शन के साथ निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+