Virender Sehwag: 'IPL में ऑलराउंडर्स महंगे बिकते हैं', जानिए 'मुल्तान के सुल्तान' ने क्यों कहा ऐसा?

Virender Sehwag: अपने मदमस्त बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले मशहूर क्रिकेटर वीरेद्र सहवाग ने फिर कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल एक मीडिया हाउस के संवाद कार्यक्रम में 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से लोकप्रिय वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि 'अब उनके दोनों बेटे आर्यवीर और वेदांत की भी रूचि क्रिकेट की ओर हो गई है और दोनों क्रिकेटर बनना चाहते हैं।'

 Virender Sehwag

सगवाग इन दिनों अपने दोनों बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देते हैं। मालूम हो कि सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर की उम्र 15 साल और छोटे बेटे वेदांत की उम्र 12 साल है। सहवाग ने कहा 'मेरे दोनों बच्चे ऑलराउंडर बनना चाहते है जिसके पीछे एक बड़ा दिलचस्प कारण है।'

'IPL में ऑलराउंडर्स महंगे बिकते हैं'

उन्होंने हंसते हुए कहा कि' दरअसल 'IPL में ऑलराउंडर्स महंगे बिकते हैं' और इसके बाद वो खुद जोर-जोर से हंसने लगे।' इसके बाद सहवाग ने कहा कि 'आर्यवीर ओपनिंग बैटसमैन और लेग स्पिनर है, जबकि वेदांत बल्लेबाज के साथ-साथ ऑफ स्पिनर है।'

'सहवाग आपका बेटा जबरदस्त है...'

उन्होंने कहा कि 'मैं अपने बच्चों से यही कहता हूं कि जो कुछ भी हासिल करो अपने दम पर करो, ऐसी नौबत ना आए कि तुम्हारे पिता को कहीं भी तुम्हारे लिए सिफारिश करनी पड़े। मैं चाहता हूं लोग मुझसे आकर कहे कि सहवाग आपका बेटा जबरदस्त है, बहुत बढ़िया खेलता है।'

विस्फोटक ओपनर थे सहवाग

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के 'क्लोन' कहे जाने वाले सहवाग टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर थे। आज भी लोगों के जेहन में ऐसी बहुत सारी बेहतरीन पारियां जिंदा हैं, जिसमें वीरू ने अपने शानदार खेल से भारत को जीत दिलाई थी।

104 टेस्ट में कुल 8586 रन बनाए

आपको बता दें कि भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट में कुल 8586 रन बनाए हैं। जिसमें 23 शतक , 6 दोहरे शतक , 2 तिहरे शतक सहित 32 पचासा शामिल है। सहवाग की गिनती देश के ही नहीं बल्कि विश्व के बेहतरीन प्लेयर्स में होती थी।

मुल्तान की धरती पर तिहरा शतक

उनकी बहुत सारी यादगार पारियां हैं लेकिन जब पाकिस्तान के खिलाफ साल 2004 में उन्होंने मुल्तान की धरती पर तिहरा शतक ठोका था, वो आज तक कोई भी भूल नहीं पाया है और इसी वजह से सहवाग को "मुल्तान का सुल्तान" कहा जाता है।

'विज्डन टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर' रह चुके हैं सहवाग

टेस्ट मैच में दो बार तिहरा शतक जड़ने वाले सहवाग साल 2009 में वो 'विज्डन टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुने' गए थे। क्रिकेट के मैदान पर बॉलरों की जोरदार पिटाई करने वाले सहवाग अपने हाजिर जवाबी के लिए काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर उनके जोक्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनका उनके फैंस जमकर लुत्फ उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+