'तेरी इतनी मेहरबानियां, मैं बस अदा करूं शुक्रिया', परिवार संग कोहली ने जताया ईश्वर का आभार
विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में वापस लौट रहे हैं। उन्होंने इससे पहले अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फोटो शेयर की है।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ऐसे इंसान हैं जिन्होंने तमाम तरह की शोहरत, दौलत के बीच अपने परिवार को सबसे ज्यादा तवज्जो दी है। ये परिवार, अनुष्का का साथ, ये समय कोहली के दिल के इतना करीब है कि वे इसके लिए ईश्वर का बार-बार धन्यवाद अदा कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों कई पवित्र स्थानों की यात्रा की जैसे कोई मांगी हुई मन्नत पूरी कर रहे हों। (Photo Credit- Virat Kohli Twitter)
कोहली के लिए ये छुट्टियां ईश्वर के प्रति आभार जताने में बीत गई हैं। वे अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलकर क्रिकेट एक्शन में फिर से वापस लौटेंगे।
विराट कोहली ने अपने परिवार के साथ इस बार समुंद्र किनारे की फोटो शेयर की है सर्वशक्तिमान का आभार व्यक्त किया। फोटो में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ हैं। तीनों की पीठ की तरफ ये फोटो क्लिक हुआ और विराट ने जिस तरह से पंजाबी में ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया है वह बताता है कि वे इन लम्हों में दिल से कितने खुश हैं। कोहली एक पंजाबी हैं जिनके घरों में आमतौर पर पंजाबी ही बोली जाती है।
कोहली ने ट्वीट किया, "रब्बा बख्शियां तू इनियां मेहरबानियां, होर तेरतो कुछ नी मांगदा, बस तेरा शुकर अदा करदन। (ऊपरवाले तूने इतना कुछ बख्शा है और मुझे क्या चाहिए, बस तेरा शुक्र अदा करता रहूं।"
कोहली परिवार ने दुबई में नए साल 2023 का स्वागत किया और हाल ही में वृंदावन घूमने गए थे। फिर दंपति ने अपनी बेटी के साथ एक आश्रम में पुजारी से आशीर्वाद लिया।
इस साल विराट का फोकस मुख्य तौर पर वनडे पर रहेगा क्योंकि इस बार का वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में इसी फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके अलावा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज भी कोहली के लिए बहुत अहम है जो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने का भी निर्धारण करेगी।
भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी हाल ही में कहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2023 विश्व कप में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे क्योंकि वे स्पिन को अच्छे से खेल सकते हैं और पारी को आगे बढ़ाने का काम भी जानते हैं।
जहां तक अनुष्का की बात है तो उनकी मूवी आ रही है जिसमें वे झूलन गोस्वामी के किरदार को प्ले कर रही हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications