क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही कोहली ने किया हैरान, जो लंबे समय से अटका था, तुरंत किया वो काम
नई दिल्ली, 19 जुलाई: विराट कोहली ने ब्रेक मिलते ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वे खुलकर नाच रहे हैं। यह फैंस के लिए थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि वे पूर्व कप्तान से किसी प्रैक्टिस सेशन या बैटिंग करने की पोस्ट की अपेक्षा कर रहे थे ताकि उनका चहेता खिलाड़ी जल्दी से मजबूत वापसी करे लेकिन विराट ने यहां पर उनको अलग ही लेवल की डोज दे दी।

बहुत पहले से करने की सोच रहा था
विराट कहते हैं कि मैं ऐसा बहुत पहले से करने की सोच रहा था लेकिन अब जाकर मौका मिला है। देर कभी नहीं होती।
यह तो जाहिर है कि विराट कोहली को इंग्लैंड के दौरे पर मिली असफलता के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं भेजा जा रहा है। उनको वहां पर टी20 और वनडे टीम से बाहर रखा गया है। यह सीरीज 22 जुलाई से शुरू हो रही है। अब कोहली द्वारा केवल एशिया कप टी20 में वापसी करने की उम्मीद है।

ब्रेक मिलते ही कोहली ने किया हैरान
हाल ही में समाप्त हुए इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, ODI या T20I में से किसी भी मैच में, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बड़ा स्कोर नहीं बना सके। हाल के इंग्लैंड दौरे में उनका स्कोर 11, 20, 1, 11, 16 और 17 है। 2019 के अंत से कोई शतक नहीं होने के कारण, कई पूर्व खिलाड़ियों ने कोहली पर लगातार सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

कोहली हंस रहे हैं और फैंस डिप्रेशन में जा रहे हैं
कोहली ने सब चीजों को भुलाकर एक नई पोस्ट शेयर की है। वे पंजाबी गानों पर जबरदस्त तरीके से कदमों को थिरका रहे हैं। खुलकर नाच रहे हैं और बेफिक्र नजर आ रहे हैं। कोहली हंस रहे हैं और फैंस डिप्रेशन में जा रहे हैं।
फैंस का कहना है कि इधर हम डिप्रेशन में जा रहे हैं और आप वहां नाच रहे हैं। चिंतित फैंस ने कोहली को नाचना छोड़कर प्रैक्टिस करने की सलाह भी दी है।

कोहली ऐसा क्यों कर रहे हैं?
सवाल यह है कि इतना इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद कोहली ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनको पता होना चाहिए कि वे कहां पर गड़बड़ कर रहे हैं जहां स्कोर नहीं बन पा रहा है। लेकिन भारतीय कप्तान रह चुके कोहली शायद यहां खुद बेहतर जानते हैं कि उनको किस चीज की जरूरत है।
कई बार मानसिक तौर पर तरो-ताजा होने के होने के लिए हमें वो काम करना होता है जो दिमाग को शांति दे, मजा दे और तनाव तो बिल्कुल ना दे।
ये वीडियो नई शुरुआत का संकेत भी है
अक्सर बच्चे जो मन आए वो करने की कोशिश करते हैं और खुश रहते हैं। कोहली शायद तकनीकी बैटिंग खामियों पर काम करने के अलावा मानसिक तौर पर ताजगी पर फोकस कर रहे हैं। ये पोस्ट बताती है कि कोहली समझ रहे हैं कि खराब खेल तकनीक से ज्यादा उनकी मानसिक थकावट की वजह से अधिक हो रहा है। यही वजह है जब कोहली ने ये पोस्ट शेयर की तो बड़ी हस्तियों ने इसको हाथों-हाथ लिया।












Click it and Unblock the Notifications