IND vs NED: अंतिम गेंद पर सूर्या का छक्का देख खुशी से झूम उठे कोहली, ऐसे लगाया गले और फिर..
नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल कर भारत ने वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने 56 रनों से जीत दर्ज की।
India vs Netherlands, 23rd Match Highlights: नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल कर भारत ने वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने 56 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। भारतीय टीम ग्रुप बी के प्वाइंट्स टेबल में अब टॉप पर पहुंच गई है।

सूर्याकुमार और कोहली के बीच 95 रनों की साझेदारी
विराट कोहली और सूर्याकुमार यादव के बीच इस मुकाबले में अहम 95 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत ही भारतीय टीम 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाने में सफल हो सकी। भारत के लिए सबसे अधिक 62 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं सूर्याकुमार यादव ने महज 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 51 रन बनाने का काम किया। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और एक छक्का भी लगाया।
सूर्या का छक्का देख झूमे कोहली
विराट कोहली सूर्याकुमार के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। कोहली ने खुद इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था। कोहली एक बार फिर सूर्या की बल्लेबाजी का आनंद लेते नजर आए। दरअसल, भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर सूर्याकुमार यादव ने लेग साइड की तरफ जोरदार छक्का लगा दिया, जिसे देखकर विराट कोहली भी हैरान रह गए।
छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाने के साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया। सूर्या का यह शॉट देखकर विराट कोहली खुशी से झूम उठे और उन्हें जाकर गले से लगा लिया। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों मे मजाकिया अंदाज में मैदान पर ही अपनी बांहें फैला ली। कोहली और सूर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications