विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल का मनाया जश्न, आइकोनिक फोटो पोस्ट की

Virat Kohli celebrates 15 years: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल हो गए हैं। इस मौके पर कोहली ने एक खास अंदाज दिखाया। सोशल मीडिया पर कोहली ने अपनी इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए एक आइकोनिक फोटो पोस्ट की। यह फोटो हर फैन के दिलों पर राज करती है।

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में कोहली ने धमाका किया था। उस मैच की फोटो पोस्ट करते हुए कोहली लिखा कि हमेशा के लिए आभारी हूं। उंगली आसमान की तरफ किये हुए कोहली की इस फोटो को फैन्स ने काफी पसंद किया है। (Photo: Virat Kohli Instagram)

virat kohli

भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ वह मैच यादगार था। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी और कोहली अंत तक नाबाद खड़े रहे थे। टीम इंडिया ने अंतिम तीन ओवरों में 47 रन जड़कर पाकिस्तान के जबड़े में से मेहक निकाल लिया था।

कोहली के बल्ले से 53 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी आई थी। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जमाए थे। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 40 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। फैन्स के दिलों में वह मुकाबला और विराट कोहली की तूफानी पारी आज भी ताजा है और अब कोहली ने एक बार फिर से उन क्षणों की याद दिला दी।

15 साल के करियर में कोहली ने 111 टेस्ट मैचों में 8676 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 275 मैचों में 12898 रन बनाए हैं और टी20 में उनके नाम 115 मैचों में 4008 रन है। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 29 और एकदिवसीय क्रिकेट में 46 शतक जड़े हैं। इसके अलावा टी20 में भी उनके नाम एक शतकीय पारी है। कोहली के करियर में अभी क्रिकेट बची है। उनके आंकड़े और ऊपर जाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+