विराट कोहली ने 5 करोड़ वाले दावे पर दिया करारा जवाब, पैसे लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने का बताया सच

विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। कोहली को लेकर किए गए 5 करोड़ रुपये के एक दावे पर उनकी टीम ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। विराट के प्रवक्ता ने इस दावे को पूरी तरह झूठा, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा (फलाहारी बाबा) ने दावा किया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह दावा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई।

virat kohli

अब विराट कोहली की टीम ने इस पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी है। प्रवक्ता ने कहा कि दिनेश शर्मा की ओर से विराट कोहली के संबंध में किए गए दावे पूरी तरह झूठे, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि विराट प्रेमानंद महाराज से किसी आर्थिक वजह से नहीं, बल्कि अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं।

तथ्यों की जांच करने की अपील

विराट की टीम ने मीडिया से भी अपील की है कि इस तरह के दावों को आगे बढ़ाने या प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच की जाए और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग की जाए। यानी कोहली की ओर से इस मामले में संदेश साफ है कि उनके प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव को किसी आर्थिक सौदे से जोड़ना गलत है।

2023 में पहली बार पहुंचे थे विराट-अनुष्का

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा लंबे समय से प्रेमानंद महाराज से मिलने जाते रहे हैं। दोनों की पहली चर्चित यात्रा 4 जनवरी 2023 को वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम की थी। इसके बाद भी दोनों कई मौकों पर वहां पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+