विराट कोहली और रोहित शर्मा को रोकेंगे गौतम गंभीर? क्या वर्ल्ड कप 2027 से पहले करा देंगे दोनों को रिटायर?
Virat Kohli-Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों प्रदर्शन से ज़्यादा नेतृत्व और भविष्य पर बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ़ जहाँ विराट कोहली और रोहित शर्मा बल्ले से रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के युवा-केंद्रित दृष्टिकोण ने इन दोनों दिग्गजों के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।
क्या गंभीर की 'सख्त नीति' इन दोनों लीजेंड्स को समय से पहले संन्यास लेने पर मजबूर कर देगी? यह सबसे बड़ा सवाल माना जा सकता है। रोहित और कोहली ने पिछले चार एकदिवसीय मैचों में अपने बल्ले से धमाल मचाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी से लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीन मैचों में तबाही देखने को मिली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने धमाल मचाते हुए दो धांसू शतक जड़े थे। इसके बावजूद उनके वर्ल्ड कप में खेलने की कोई गारंटी नहीं है। गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कहा था कि वर्ल्ड कप फाइनल दूर है और अभी युवाओं को मौके देना प्राथमिकता है।
रोहित और कोहली दोनों के लिए यह बयान अहम है लेकिन बल्ले से बरसते रनों के बीच इन दिग्गजों का दावा मजबूत होता चला जा रहा है। अगर दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप हो जाते, तो शायद गौतम गंभीर को मौका मिल जाता।
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने के बाद घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को धो डाला, इसे देखते हुए अभी तो गौतम गंभीर के पास उनको बाहर करने की कोई वजह दिखाई नहीं दे रही है। आए दिन उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता रहा है। हाल ही में ड्रेसिंग रूम में कोहली-रोहित के साथ कोच के रिश्तों को लेकर भी खबरें अच्छी नहीं आई थीं।
वर्ल्ड कप में कोहली और रोहित के खेलने का दावा दिल्हल तो काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। अगर अगले एक साल में इन दोनों ही यही फॉर्म देखने को मिलती है, तो वर्ल्ड कप में खेलने से गौतम गंभीर शायद ही रोक पाएंगे। एक या दो खराब सीरीज जाने पर मामला फिर से कोहली और रोहित के रिटायरमेंट की तरफ जा सकता है। फ़िलहाल तो सब कुछ कोहली और रोहित के फेवर में है।












Click it and Unblock the Notifications