Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के रिटायरमेंट पर सिद्धू का बड़ा बयान, कहा- उनका इरादा सही, समय गलत
Virat Kohli Retirement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अटकलों के बीच अपनी बात रखी है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। ऐसे में विराट कोहली का यह फैसला दिग्गजों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस को भी परेशान कर रहा है। हर कोई यही चाहता है कि कोहली कम से कम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लें।
सिद्धू ने विराट कोहली पर तोड़ी चुप्पी (Virat Kohli Retirement)
सिद्धू ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि कोहली को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोहली का प्रदर्शन इंग्लैंड जैसे चुनौतीपूर्ण दौरे पर भारत के लिए अहम हो सकता है। सिद्धू ने कहा कि कोहली का विचार पुराने खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को मौका देना, सही है, लेकिन समय सही नहीं है। उनका मानना है कि इस समय भारत के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है और कोहली के अनुभव का लाभ उठाना जरूरी है।

विराट कोहली का खेलना जरूरी
सिद्धू ने इंग्लैंड के दौरे को एक कठिन परीक्षा बताया, जिसमें अनुभव का बड़ा महत्व है। उनके अनुसार, कोहली का अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, खासकर जब रोहित शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया है। सिद्धू ने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड में एक अनुभवहीन टीम को भेजना एक बड़ा जोखिम हो सकता है।
दमदार रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के एक शानदार खिलाड़ी हैं। कोहली ने 123 टेस्ट पारियों में 46.85 की औसत और 55.57 की स्ट्राइक रेट से 9230 रन बनाए हैं। अपने टेस्ट करियर में 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाने के बाद कोहली ने खुद को महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। सिद्धू से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी विराट कोहली को संन्यास नहीं लेने की सलाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications