Virat Kohli Double Centuries: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का दमदार रिकॉर्ड, बनाए इतने दोहरे शतक

Virat Kohli In Tests Double Centuries: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सात डबल सेंचुरी लगाई हैं, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने जड़े हैं 7 डबल सेंचुरी (Virat Kohli In Tests Double Centuries)

इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने छह-छह डबल सेंचुरी बनाई थीं। कोहली ने साल 2016-2017 के दौरे पर लगातार चार दोहरे शतक लगाए थे, और वह टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। इसके अलावा, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में भी एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। वह भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने कप्तान के रूप में कुल 20 टेस्ट सेंचुरी बनाई हैं, जो एक शानदार रिकॉर्ड है।

Virat Kohli 1

वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था पहला दोहरा शतक

भारत ने 2016 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था, जहां जुलाई-अगस्त में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। 21 से 25 जुलाई तक एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में कोहली जेसन होल्डर की टीम के खिलाफ पहली पारी में भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और 24 चौकों की मदद से 283 गेंदों पर 200 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला दोहरा शतक था और 200 रन की पारी की बदौलत भारत ने मैच एक पारी और 92 रनों से जीत लिया।

इंदौर में मचाया था धमाल

न्यूजीलैंड के भारत दौरे के 8 से 12 अक्तूबर 2016 के तीसरे टेस्ट में इंदौर के होलकर स्टेडियम में कोहली ने कमाल किया था। कोहली ने पहली पारी में 366 गेंदों पर 211 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके लगाए और अजिंक्य रहाणे (188 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 365 रन जोड़े। इस मुकाबले में उन्होंने 211 रनों की पारी खेली थी।

इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था शतक

विराट कोहली ने साल 2016 में ही 8 से 12 दिसंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान इस साल का तीसरा दोहरा शतक बनाया। कोहली ने 340 गेंदों पर 235 रन (25 चौके, 1 छक्का) बनाए और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जयंत यादव (104 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 241 रन जोड़े। कप्तान के रूप में कोहली के तीसरे दोहरे शतक ने मेजबान टीम को पारी और 36 रन से मैच जीतने में मदद की।

बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन

विराट कोहली ने 9 से 13 फरवरी 2017 तक हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा दोहरा शतक बनाया। कोहली ने 24 चौकों की मदद से 246 गेंदों पर 204 रन बनाए।

नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 213 रन

24 से 28 नवंबर तक नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए 2017 भारत-श्रीलंका सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 267 गेंदों पर 213 रन बनाए। कोहली की इस दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम को पारी और 239 रनों से मैच जीतने में मदद की।

दिल्ली में भी चला बल्ला, बनाए 243 रन

विराट कोहली विनोद कांबली के बाद टेस्ट क्रिकेट में लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। जब उन्होंने 2 से 6 दिसंबर 2017 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए भारत-श्रीलंका सीरीज़ के तीसरे टेस्ट के दौरान पहली पारी में 287 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से कुल 243 रन बनाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+