Virat Kohli Retirement: क्या विराट कोहली इस दिन ले लेंगे संन्यास? सामने आई सबसे बड़ी भविष्यवाणी
Virat Kohli Retirement: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप शानदार गुजरा। वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली के बल्ले से कुल 765 रन निकले। वर्ल्ड कप के किसी भी एडिशन में एक बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह सबसे अधिक रन है। विराट कोहली ने 765 रन जड़कर इतिहास रचने का कारनामा किया। हालांकि, फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
कोहली को लेकर चर्चाएं: भारतीय टीम की हार के बाद से ही विराट कोहली को लेकर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। विराट कोहली आखिर कब तक वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे? इस बात को लेकर फैंस के बीच बातचीत जारी है। विराट कोहली की फिटनेस को देखते हुए माना जाता है कि वह साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे। लेकिन विराट कोहली को लेकर एक ज्योतिष की भविष्यवाणी वायरल हो रही है।

ज्योतिष ने कर दी भविष्यवाणी: इस ज्योतिष ने विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। जो कि इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में विराट कोहली के करियर की शुरुआत से लेकर उनके संन्यास तक का जिक्र किया गया था। इस पोस्ट में लिखा गया है कि कोहली साल 2028 के मार्च महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस पोस्ट में विराट के खराब फार्म से लेकर उनकी दमदार वापसी तक की बातों का जिक्र किया गया है।
कोहली ने बनाए कई रिकॉर्ड: साल 2008 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने 292 वनडे की 280 पारियों में अब तक 50 शतक और 72 शतक जड़ने का कारनामा किया है। विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के वनडे के शतकों को रिकॉर्ड को भी तोड़ने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, दो साल पहले अपने खराब फॉर्म के कारण कोहली को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications