बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

लंदन, जुलाई 18। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वो मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे। बेन स्टोक्स के संन्यास की घोषणा के बाद से वर्ल्ड क्रिकेट में मायूसी छा गई है, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी को ना सिर्फ इंग्लैंड के ही फैंस बल्कि अन्य देशों के क्रिकेट फैंस भी खूब पसंद करते थे।

क्या कहा है कोहली ने?

क्या कहा है कोहली ने?

बेन स्टोक्स के संन्यास की खबर के बाद कई क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बेन स्टोक्स को अपना सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी बताया है। कोहली ने कहा है, "आप सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी रहे हैं, जिनके खिलाफ मैंने क्रिकेट खेला है। सम्मान।" विराट कोहली के बयान का मतलब है कि कोहली बेन स्टोक्स को अपने कॉम्पटिशन का प्लेयर मानते थे। विराट कोहली ने बेन स्टोक्स के प्रति सम्मान जताते हुए यह बात कही है। वैसे कोहली बेन स्टोक्स को काफी बड़ा प्लेयर मानते भी थे।

जो रूट ने भी स्टोक्स और कोहली को बताया था समान

जो रूट ने भी स्टोक्स और कोहली को बताया था समान

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने भी यह कहा था कि टेस्ट क्रिकेट में जब वो बेन स्टोक्स को कप्तानी करते हुए देखते हैं तो उन्हें वो विराटो कोहली की तरह ही लगते हैं। रूट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेन स्टोक्स बिल्कुल विराट कोहली की तरह ही टीम को लीड करते हैं। रूट ने कहा था कि विराट और बेन स्टोक्स में जो सबसे अधिक समानता है वो यह है कि दोनों ही खिलाड़ी बहुत अग्रेसिव हैं, मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच बहुत सी समानताएं उन्होंने देखी हैं।

11 साल का चला बेन स्टोक्स का वनडे करियर

11 साल का चला बेन स्टोक्स का वनडे करियर

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे। उन्होंने 2011 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वनडे करियर में बेन स्टोक्स ने 104 मैच अभी तक खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.45 की औसत से 2919 रन बनाए हैं। वनडे में तीन शतक भी उनके नाम हैं। इसके अलावा 21 हाफ सेंचुरी उन्होंने अपने करियर में जड़ी हैं। गेंदबाजी में भी स्टोक्स ने वनडे में 74 विकेट हासिल किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+