Virat Kohli की RCB ने जिसे छोड़ा, वो बन गया 'सिक्स मशीन'! 38 गेंदों जड़ दिए 82 रन, 1 ओवर में बटोरे 33 रन

Virat Kohli, IPL 2026 auction: विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन आखिरकार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी। आरसीबी की नजरें अब आईपीएल 2026 पर टिकी होगी। टीम लगातार दूसरे साल भी अपना दमखम दिखाने के लिए बेकरार होगी। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले बाकी टीमों की तरह आरसीबी ने भी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

एक ओवर में जड़ दिए 33 रन (Virat Kohli, IPL 2026 auction)

इन्हीं खिलाड़ियों की लिस्ट में लियाम लिविंगस्टोन का नाम भी एड है। आरसीबी से रिलीज़ होने के बाद इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने तूफानी अंदाज़ में वापसी की है। आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले उन्होंने ILT20 2025 में विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शाहरुख खान की टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए लिविंगस्टोन ने शारजाह में हुए एक मैच में पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ ड्वेन प्रिटोरियस के एक ओवर में 5 छक्कों के साथ कुल 33 रन ठोक डाले।

Virat Kohli 1

IPL 2026 नीलामी से पहले विस्फोटक बल्लेबाजी

पिछले सीज़न की आईपीएल चैंपियन आरसीबी ने लिविंगस्टोन को आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। उन्हें मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और अब वह 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उपलब्ध होंगे। बुधवार को हुए मैच में लिविंगस्टोन ने अपनी तूफानी पारी से नीलामी के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश की।

महज 38 गेंदों में जड़ दिए 82 रन

अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शारजाह वॉरियर्स के ड्वेन प्रिटोरियस को एक ओवर में पांच छक्के मारे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। लिविंगस्टोन ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम को अपनी बल्लेबाज़ी से रोशन कर दिया, जहां उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 82 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी ने अबू धाबी नाइट राइडर्स को 233/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जो ILT20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

टिम डेविड ने भी दिखाया दमखम

उन्होंने आखिरी ओवर में अपना सबसे बड़ा हमला बोला, जहां प्रिटोरियस के ओवर में लगातार चार छक्कों सहित कुल पांच छक्के जड़कर 33 रन बटोरे। जवाब में शारजाह वॉरियर्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हालांकि, RCB के एक और ऑलराउंडर टिम डेविड ने 24 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेलकर लड़ाई जारी रखी। उन्होंने पीयूष चावला के एक ओवर में लगातार तीन छक्के भी लगाए। लेकिन जब आवश्यक रन-रेट 20 के करीब पहुंच गया तो लक्ष्य बहुत मुश्किल हो गया। वॉरियर्स की टीम 194/9 रन ही बना सकी और नाइट राइडर्स ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+