विराट कोहली ने सचिन से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा बयान जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

विराट कोहली के बल्ले से रिकॉर्ड निकलते जा रहे हैं और हर नए मुकाम के साथ उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से ज्यादा होने लगी है। कोहली ने खुद इस मामले को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दे दी है, जिसके बारे में जानकर फैंस भी खुश दिख रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 55वां शतक लगाने और वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के बाद एक बार फिर सचिन और विराट के आंकड़े आमने-सामने हैं। कोहली ने 303 पारियों में 15 हजार वनडे रन पूरे किए, जबकि सचिन तेंदुलकर इस आंकड़े तक पहुंचने में 377 पारियां खेले थे। यानी इस मुकाम तक पहुंचने में कोहली ने 74 पारियां कम लीं।

Virat Kohli

सचिन तेंदुलकर के लिए कोहली ने क्या कहा?

कोहली ने कहा कि मेरे लिए सचिन पाजी हमेशा सचिन पाजी ही रहेंगे। इसी तरह एमएस धोनी हमेशा एमएस धोनी ही रहेंगे, क्योंकि वह मेरे पहले कप्तान थे। मेरे अंदर इन चीजों को लेकर भावनाएं कभी नहीं बदल सकतीं। मैंने खुद को कभी ऐसे व्यक्ति के रूप में नहीं देखा, जिसने सब कुछ हासिल कर लिया हो या अपनी जगह बना ली हो। आप कभी ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचते, जहां आप खुद से कहें कि बस, अब बहुत हो गया, मैंने सब कुछ कर लिया है।

विराट की नजर में सचिन तेंदुलकर की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके आंकड़े नहीं, बल्कि क्रिकेट पर उनका प्रभाव है। कोहली ने कहा कि सचिन ने अपने दौर में खेल को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके अनुसार सचिन का लोगों पर जो प्रभाव रहा, वह किसी रिकॉर्ड या तुलना से कहीं बड़ा है और उसे भुलाया नहीं जा सकता।

ऐसा नहीं है कि कोहली ने खुद की तुलना पर पहली बार ऐसा कहा है। इससे पहले भी वह कह चुके हैं कि सचिन तेंदुलकर को देखकर ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। तेंदुलकर को वह अपना आदर्श मानते हैं। सचिन भी कोहली के बल्ले से खुद के कीर्तिमान टूटते हुए देखते हैं तो काफी ख़ुशी जताते हैं।

मैच में नाबाद रहे कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने अपने बल्ले से एक बार फिर बड़ी पारी खेली। भारत ने 296 रन के लक्ष्य को 42वें ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। कोहली 88 गेंदों पर 139 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उनके बल्ले से 10 चौके और 9 छक्के निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+