Virat Kohli Record: धोनी के सामने कोहली बना सकते हैं धांसू रिकॉर्ड, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा बड़ा कमाल!
Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। शनिवार को आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी के सामने विराट कोहली एक और धांसू रिकॉर्ड बना सकते हैं। विराट कोहली मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं और ऐसे में उम्मीद है कि वह चेन्नई के खिलाफ भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करने में सफल हो पाएंगे।
विराट कोहली बना सकते हैं धांसू रिकॉर्ड (Virat Kohli Record)
विराट कोहली आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मैचों में 1134 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब विराट कोहली के पास वॉर्नर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है, क्योंकि उन्हें इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 51 रनों की जरूरत है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेंगे कमाल
विराट कोहली का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है। अगर शनिवार यानी 3 मई को वो अच्छे फॉर्म में होते हैं तो निश्चित तौर पर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड टूटने की संभावना काफी ज्यादा है। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाए रखा है, लेकिन कोहली का फॉर्म और चेन्नई के खिलाफ उनका ट्रैक रिकॉर्ड यह बताता है कि आज वो वह रिकॉर्ड टूट सकता है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली ने 34 आईपीएल मैचों में 37.37 के औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1084 रन बनाए हैं।
आईपीएल में लगातार दो टीमों के खिलाफ 1100 से ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली पहले ही इतिहास रच चुके हैं। अब अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 16 रन बना लेते हैं, तो यह और भी खास बन जाएगा, क्योंकि वे एक और टीम के खिलाफ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:
डेविड वॉर्नर - 1134 रन बनाम पीबीकेएस (26 पारी)
विराट कोहली - 1130 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स (30 पारी)
विराट कोहली - 1104 रन बनाम पीबीकेएस (34 पारी)
डेविड वॉर्नर - 1093 रन बनाम केकेआर (28 पारी)
विराट कोहली - 1084 रन बनाम सीएसके (33 पारी)
रोहित शर्मा - 1083 रन बनाम केकेआर (35 पारी)
शिखर धवन - 1057 रन बनाम सीएसके (29 पारी)












Click it and Unblock the Notifications