विराट कोहली ने क्रिकेट में बाद किया एक और नया डेब्यू, पहले ही कदम ने मचा दिया तहलका
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में लिंक्डइन पर डेब्यू किया है। सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी और ब्रांड्स के साथ जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले कोहली ने इस प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहली पोस्ट में एक बड़ा विजन साझा किया। उनका लक्ष्य भारत से ऐसा स्पोर्ट्स बिजनेस तैयार करना है, जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सके।
कोहली ने अपनी पोस्ट में भारत के खेल जगत की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि देश में नई पीढ़ी के खिलाड़ी साबित कर रहे हैं कि भारत विश्वस्तरीय खेल प्रतिभाएं तैयार कर सकता है। अब जरूरत ऐसे भारतीय ब्रांड बनाने की भी है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुकाबला कर सकें।

भारत के स्पोर्ट्स बिजनेस को बदलना चाहते हैं विराट
कोहली का विजन सिर्फ किसी एक ब्रांड को लोकप्रिय बनाने तक सीमित नहीं है। वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ब्रांड्स और स्पोर्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन को जोड़कर एक मजबूत स्पोर्ट्स बिजनेस इकोसिस्टम तैयार करना चाहते हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि Agilitas से जुड़ने और one8world को शुरू करने के पीछे उनका मकसद नई सीमाएं तय करना, मानकों को बेहतर बनाना और कारोबार के नए तरीकों को तलाशना है। कोहली ने अपने शहर में हजारों लोगों के सामने one8world को आकार लेते हुए देखने के अनुभव को अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक बताया।
लिंक्डइन पर अपनी पहली पोस्ट के जरिए कोहली ने साफ किया है कि उनकी महत्वाकांक्षा क्रिकेट से आगे भी है। वह भारत में ऐसा स्पोर्ट्स बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं, जिसका असर आने वाले कई वर्षों तक बना रहे।
एंडोर्समेंट छोड़कर इन्वेस्टमेंट पर किया फोकस
कोहली लंबे समय से कई बड़े ब्रांड्स से जुड़े रहे हैं, लेकिन अब उनका फोकस कारोबार में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर है। उन्होंने स्पोर्ट्सवियर कंपनी Agilitas Sports में निवेश किया है और one8world के जरिए अपने कारोबारी सफर को आगे बढ़ा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
