Virat Kohli test debut: आखिर कैसे टेस्ट क्रिकेट का बादशाह बना भारत, कोहली की कप्तानी ने बदला सबकुछ

Virat Kohli test debut on this Day in 2011: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को आज अपना टेस्ट डेब्यू किए हुए 12 साल हो गए हैं।

Virat Kohli test debut on this Day in 2011: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज ही के दिन यानी 20 जून को 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच खेला था। रन मशीन के नाम से अपनी पहचान बना चुके विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम को एक नई पहचान दिलाने का काम किया।

बतौर कप्तान बनाया रिकॉर्ड: विराट कोहली के नाम भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 68 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 40 टेस्ट में जीत हासिल की है। जबकि 17 टेस्ट में किंग कोहली को निराशा झेलनी पड़ी है। विराट कोहली के अलावा किसी भी भारतीय कप्तान ने इतने टेस्ट मुकाबले नहीं जीते हैं।

Virat Kohli 1

तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड: विराट कोहली भारत के लिए सबसे अधिक 68 टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले कप्तान हैं। कोहली से पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने भारत के लिए कुल 60 टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। धोनी के बाद कोहली को टेस्ट की कप्तानी सौंपी गई और टीम का रिकॉर्ड बेहतर हुआ।

कोहली का टेस्ट करियर: विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किए आज पूरे 12 साल हो गए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अबतक कुल 109 मैच खेलकर 8479 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 48.73 की औसत से रन बनाने का काम किया। जिसमें 28 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने ने इस फॉर्मेट में 7 बार दोहरा शतक भी अपने नाम किया है।

2014 में मिली कप्तानी: धोनी के कप्तानी से हटने के बाद विराट कोहली को साल 2014 में भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया। विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके सरजमीं पर हराने का कारनामा किया। टेस्ट डेब्यू के बाद से ही कप्तान कोहली लगातार बल्ले से टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं। साल 2021 में विराट कोहली ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+