'आराम फरमाकर कोई फॉर्म में नहीं आता', विंडीज सीरीज से बाहर होकर खुद एक सवाल बन गए कोहली
नई दिल्ली, 6 जुलाई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें विराट कोहली को बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को भी बाहर किया गया है। यह सभी ऐसे प्लेयर है जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सक्रिय हैं। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवाओं को भरपूर मौके मिले हैं लेकिन एक नाम जिसका बाहर होना सबको चौक आता है, वह विराट कोहली है।

विराट कोहली आराम करके क्या हासिल करेंगे
यह स्पष्ट नहीं है कि खराब फॉर्म के चलते उनको ड्रॉप किया गया है या फिर रेस्ट दिया गया है। आमतौर पर भारत में बड़े खिलाड़ियों को बाहर करने का दम कोई नहीं दिखा पाता है और जब भी वे टीम नहीं होते तो उसको एक आराम का ब्रेक ही कहा जाता है। नवंबर 2019 में शतक लगाने के बाद सेंचुरी मारना भूल चुके विराट कोहली आराम करके क्या हासिल करेंगे यह तो किसी के समझ में नहीं आ रहा है, क्योंकि जब आप खराब फॉर्म में होते हो तो क्रिकेट खेल कर ही उसको हासिल किया जाता है, आराम करके कुछ भी हासिल नहीं होता है।

कप्तान शिखर धवन, उपकप्तान रवींद्र जडेजा
आराम तब तक फायदेमंद होता है जब आप किसी चोट या सर्जरी से गुजर रहे हैं और आपको अपने शरीर को फिट से फिट करने के लिए समय चाहिए होता है जैसा कि इस समय केएल राहुल कर रहे हैं। लेकिन कोहली फिट हैं, उनके साथ कोई दिक्कत नहीं है, बस उनकी बल्लेबाजी ही नहीं चल रही है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे के अलावा पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज 22 जुलाई से शुरू हो रही है और टीम इंडिया कप्तान शिखर धवन, उपकप्तान रविंद्र जडेजा के साथ खेलने उतरेगी।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हाथ खड़े किए हुए हैं
विराट कोहली को वनडे क्रिकेट का बेताज बादशाह माना जाता है लेकिन उन्होंने अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हाथ खड़े किए हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को ताजा मुकाबले में हार मिली जिसमें विराट कोहली की दोनों पारियों में सफलता भी मुख्य कारण रही। उन्होंने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 20 रन किए। दूसरी बात यह है कि कोहली आईपीएल में आउट होते हैं तो भी मुस्कुरा कर चले जाते हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी आउट होने पर बिना किसी संकोच के निकल पड़ते हैं, जैसे उनका आउट होना उनकी नहीं, बल्कि गेंदबाज की गलती है।

विंडीज दौरा कोहली की मदद कर सकता था
शायद विराट कोहली को अभी तक भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कोई झटका देने वाला इशारा नहीं किया है। सब विराट कोहली के कद से प्रभावित है और ऐसा लगता है मानो यह खिलाड़ी अपने 3 साल पुराने प्रदर्शन के आधार पर ही क्रिकेट में टिका हुआ है। विराट कोहली अगर वेस्टइंडीज दौरे पर जाते तो उनको अपेक्षाकृत कमजोर गेंदबाजी मिलती जिसके खिलाफ वे रन बटोर सकते थे। वेस्टइंडीज की टीम पहले जैसी नहीं रही है और वहां की पिचों पर तेजी भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में विराट कोहली की खराब फॉर्म के लिए इससे अच्छा खराब फॉर्म को ठीक करने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था।

कोई भी खिलाड़ी आराम करते हुए वापस फॉर्म में नहीं आता
लेकिन सिलेक्टरों ने विराट कोहली को बाहर बैठाने का बेतुका फैसला लिया। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इसी बात पर एक ट्वीट किया है। यह ट्वीट एक तरीके से विराट कोहली और भारतीय सिलेक्टर को लगाई गई फटकार के तौर पर भी देखा जा रहा है। पठान ने एक ही लाइन में अपनी बात लिखी और अधूरे अंदाज में यह ट्वीट समाप्त कर दिया।
इरफान पठान कहते हैं- कोई भी खिलाड़ी आराम करते हुए वापस फॉर्म में नहीं आता है....












Click it and Unblock the Notifications