विराट और अनुष्का का लंदन की सड़कों पर बेफिक्र और बिंदास अंदाज, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Virat Kohli Video Viral: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में सुकून भरे पल बिता रहे हैं। रविवार को दोनों को लंदन की सड़कों पर टहलते हुए देखा गया। दोनों कैजुअल लुक में थे और भीड़ में ऐसे घुलमिल गए कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति से बातचीत की और हंसी-मजाक भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इस पर भावुक प्रतिक्रिया दी।

विराट और अनुष्का ने बिताया खास पल (Virat Kohli Video Viral)

इस वीडियो ने फैंस को एक अलग ही तस्वीर दिखाई। विराट कोहली जिन्हें भारत में हर जगह सुरक्षा और भारी भीड़ घेर लेती है, यहां बिना किसी हड़बड़ी और शोरगुल के टहलते नजर आए। फैंस ने इसे शांति का पल बताया और लिखा कि यह विराट और अनुष्का के सच्चे खुशी के लम्हे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli 1

विराट और अनुष्का लंदन हुए शिफ्ट?

दरअसल, फरवरी 2024 में बेटे अकाय के जन्म के बाद से यह कपल लंदन में ही रह रहा है। कुछ महीने पहले माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि अनुष्का ने उनसे बातचीत में कहा था कि वह अपने बच्चों को सामान्य माहौल में बड़ा करना चाहती हैं। भारत में दोनों की हर गतिविधि सुर्खियों में रहती है, जिससे उन्हें निजी जिंदगी का सुकून नहीं मिल पाता।

मैदान पर कब लौटेंगे कोहली

विराट कोहली ने इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह उनकी आखिरी सीरीज हो सकती है, लेकिन हाल ही में विराट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करके संकेत दिया कि वह सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+