Virat Kohli ने मुशीर खान को सरेआम किया बेइज्जत! दिग्गज बोले- वह अपने बेटे को भी नहीं छोड़ता
Virat Kohli controversy: आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 के दौरान विराट कोहली की स्लेजिंग ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हुए इस हाई-प्रेशर मुकाबले में विराट कोहली को युवा बल्लेबाज मुशीर खान को निशाना बनाते हुए देखा गया। इस घटना के बाद से ही विराट कोहली को लेकर दिग्गज लगातार अपनी राय दे रहे हैं।
विराट कोहली का वीडियो वायरल (Virat Kohli controversy)
वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में कोहली ने मुशीर को "ये पानी पिलाता है" कहकर तंज कसा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई फैंस ने इसे गलत बताय़ा। कुछ फैंस का मानना है कि कोहली की यह टिप्पणी युवा खिलाड़ी के प्रति सम्मान की सीमा लांघ गई है। जबकि कुछ ने इसे मैच के दौरान सामान्य प्रतिस्पर्धात्मक बातचीत बताया। कोहली अक्सर मैदान पर मैच के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की स्लेजिंग करते रहते हैं।

अतुल वासन ने कही बड़ी बात
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोहली की आक्रामकता और जुनून उनकी पहचान है। वासन ने समझाया कि प्रतिस्पर्धी खेल में स्लेजिंग स्वाभाविक है और खिलाड़ियों को अपनी बात कहने की आज़ादी होनी चाहिए, जब तक वह शारीरिक टकराव न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मैच अधिकारियों को यह तय करना चाहिए कि कौन सी बात सीमा पार करती है।
किसी भी परिस्थिति में जीत चाहते हैं कोहली
वासन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि कोहली किसी भी परिस्थिति में जीत की चाह रखेंगे, चाहे वह अपने बच्चे के साथ खेल रहे हों। उन्होंने कहा कि अगर कोहली के सामने उनके बेटे भी खेल रहे होते तो शायद वह उन्हें भी नहीं छोड़ते। बता दें कि आरसीबी ने इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है।
अब 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स से मुकाबला होगा। इस घटना ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच खेल की प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ियों की आचार-व्यवहार की सीमाओं पर एक नई बहस को जन्म दिया है।












Click it and Unblock the Notifications