सचिन और धोनी नहीं! इस भारतीय ने Republic Day पर जड़ा था अंतर्राष्ट्रीय शतक, बना ऐसा करने वाला एकमात्र बल्लेबाज
आपको जानकर गर्व होगा कि रिपब्लिक डे पर एक भारतीय स्टार क्रिकेटर ने ऐसा कुछ कर दिखाया, जिसे करने का हर भारतीय क्रिकेटर का सपना होता है। सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए उस बल्लेबाज ने 26 जनवरी के दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा और इस उपलब्धि के साथ वह ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गए।
26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस, 1950 में भारत के संविधान को अपनाने का प्रतीक है। इस दिन को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड के साथ मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न राज्यों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है। कई क्रिकेट उपलब्धियों के बावजूद केवल विराट कोहली ने इस ऐतिहासिक दिन पर शतक बनाया है।

विराट कोहली के नाम अनोखी उपलब्धि
विराट कोहली गणतंत्र दिवस पर शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय होने का अनूठा गौरव रखते हैं। उन्होंने 2012 में एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। यह कोहली का पहला टेस्ट शतक भी था, जो उनके शानदार करियर की शुरुआत थी।
हालांकि, नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर ही ऐसे अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जो गणतंत्र दिवस पर इस उपलब्धि के करीब पहुंचे हैं। दोनों ने 1994 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 90 से अधिक रन बनाए थे। अगर हम भारतीय क्रिकेटरों के रिपब्लिक डे पर किए गए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर की बात करें, तो यहां कुछ ऐतिहासिक और दिलचस्प आंकड़े हैं:
- 1. विराट कोहली ने 2012 में एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया।
- 2. नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर- दोनों ने 1994 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ 99 और 96 रन बनाए
- 3. विराट कोहली ने 2016 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन ये T20I मैच था।
- 4. एमएस धोनी ने 2010 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 89 रन की अहम पारी खेली।
- 5. रोहित शर्मा ने 2019 में माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन बनाए।
स्वतंत्रता दिवस पर किस भारतीय ने बनाया शतक?
किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर शतक नहीं बनाया है। हालांकि कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आधी रात के बाद शतक बनाया था, लेकिन तब भी स्थानीय समयानुसार 14 अगस्त था। एमएस धोनी स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस दोनों पर 50 से अधिक रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications