Virat Kohli ने फोटो लाइक कर क्यों किया Unlike? अब जर्मन मॉडल ने कही ये चुभने वाली बात!

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक 'क्लिक' ने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है। दरअसल, किंग कोहली के इंस्टाग्राम हैंडल से जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज (LizLaz) की फोटो पर आए एक 'लाइक' ने फैंस के बीच खलबली मचा दी, लेकिन चर्चा तब और बढ़ गई जब इसे तुरंत 'अनलाइक' कर दिया गया। पलक झपकते ही इस हरकत के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। आइए जानतें हैं इस पूरे मामले पर अब खुद जर्मन मॉडल ने चुप्पी तोड़ते हुए क्या चुभने वाली बात कही है?

लिजलैज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि, 'वास्तव में मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने मेरी पोस्ट को इसे लाइक किया, लेकिन फिर उनके द्वारा इसे अनलाइक किए जाने पर मुझे उनके लिए थोड़ा खराब लगा क्योंकि मुझे यह भी नहीं पता कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई।

Virat Kohli German Model LizLaz

उन्होंने हैरानी के साथ कहा कि, 'लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया, उन्होंने इसे खबर कैसे बना दिया? शायद इसके पीछे उनका (विराट कोहली) ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं और उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं।'

अचानक मिली लोकप्रियता पर लिजलैज ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि, 'ये काफी अजीब था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं हर जगह खबरों में छाई हुई हूं। मुझे तो ये भी नहीं पता कि उन्होंने कब मेरी फोटो लाइक की। मुझे इसके बारे में भी खबरों से ही पता चला। कई लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मेरे बारे में छपे आर्टिकल्स मुझे डीएम (मैसेज) में भेजे। मुझे बहुत सारे मैसेज आए, लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे।'

इस चर्चा के बीच लिजलैज का एक पुराना वीडियो भी फिर से सामने आया, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अपना सपोर्ट ज़ाहिर कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस फ़्रैंचाइज़ी के साथ उनका जुड़ाव पिछले साल के IPL के दौरान शुरू हुआ था, जब वह बैंगलुरु के अपने दोस्तों के साथ मैच देख रही थीं।

'विराट कोहली सबसे रोमांचक खिलाड़ी'
आरसीबी (RCB) के प्रति अपने लगाव पर लिज़लाज़ ने कहा, 'जाहिर तौर पर यह पिछले साल का आईपीएल था, जब मैंने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया था। मैं भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन बन रही थी। और जाहिर है, अगर आप आरसीबी का सपोर्ट करते हैं, तो विराट कोहली देखने के लिए सबसे रोमांचक खिलाड़ी हैं। वह बहुत अच्छे हैं। इसलिए मुझे उनका फोटो लाइक करना अच्छा लगा।'

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब विराट के सोशल मीडिया हैंडल से ऐसा हुआ हो। 2025 में अवनीत कौर की फोटो लाइक होने पर भी विवाद हुआ था, जिस पर विराट ने स्पष्ट किया था कि फीड क्लियर करते समय एल्गोरिदम की गलती की वजह से ऐसा हुआ होगा और इसके पीछे उनका कोई इरादा नहीं था।

कौन हैं Lizzalazz? जिनकी 'खास' फोटोज पर Virat Kohli के 'लाइक' ने मचाया बवाल, क्या हुई बात?
कौन हैं Lizzalazz? जिनकी 'खास' फोटोज पर Virat Kohli के 'लाइक' ने मचाया बवाल, क्या हुई बात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+