विराट कोहली का इंस्टाग्राम बंद, करोड़ों फैंस की मांग के बाद फिर से एक्टिव हुए किंग
Virat Kohli Instagram: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और किंग कहे जाने वाले विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए आज की सुबह एक बड़ा झटका लेकर आई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक, विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट हो गया।
274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला यह प्रोफाइल प्लेटफॉर्म पर दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही फैंस ने विराट कोहली का आधिकारिक हैंडल सर्च किया, उन्हें वहां कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि एक एरर मैसेज मिला।

विराट कोहली न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे में बिना किसी पूर्व सूचना के उनके अकाउंट का गायब होना इंटरनेट पर सनसनी फैला देने वाली खबर थी।
विराट के अचानक डिजिटल दुनिया से गायब होने के बाद, परेशान फैंस ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम का रुख किया। अनुष्का की लेटेस्ट पोस्ट्स पर हजारों की संख्या में कमेंट्स आने लगे, जिनमें लोग विराट और उनके अकाउंट के बारे में पूछ रहे थे।
वापस आया Virat Kohli का अकाउंट
जब फैंस का हंगामा बढ़ने लगा तब विराट कोहली का अकाउंट वापस आ गया और दिखाई देने लगा। इस दौरान फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। कोहली के चाहने वाले हर समय उनकी गतिविधियों के ऊपर नजर रखते हैं, इसी वजह से उनके अकाउंट को लोग खोजने लगे थे।
Virat Kohli ने दिखाई धांसू फॉर्म
विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में हाल ही में धमाल मचाने का काम किया है। दक्षिण अफ्रीका से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने शतकों की बारिश कर दी है। सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों की बराबरी करने से वह महज 15 शतक ही पीछे हैं। आने वाले समय में वह इस कीर्तिमान को तोड़ते हुए दिख सकते हैं। फ़िलहाल तो उनकी नजर अगले साल होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के ऊपर है।












Click it and Unblock the Notifications