IND vs AUS: पर्थ में गरजा विराट कोहली का बल्ला, 30वां शतक जड़कर ब्रैडमैन और सचिन को पछाड़ा
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ में चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 30वां टेस्ट शतक जड़कर डॉन ब्रैडमैन (29) को पीछे छोड़ दिया।
विराट कोहली भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में जाकर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया में उनका यह सातवाँ शतक है। सचिन तेंदुलकर के नाम 6 शतकीय पारियां थी।

कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के कीर्तिमान में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब 9-9 शतकीय पारियां है। ऑस्ट्रेलिया में जाकर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विदेशी क्रिकेटरों में जैक हॉब्स टॉप पर हैं। वह 9 शतक जड़ने में सफल रहे थे और दूसरे स्थान पर कोहली का नाम है। कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कुल 81वां शतक है।
कोहली का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह 37वां शतक है। 16वां शतक भारत से बाहर है। इसके अलावा SENA देशों में उन्होंने 12वां सैकड़ा जड़ा है। तीसरी पारी में उनके बल्ले से चौथी बार शतकीय पारी आई है और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में यह पांचवां सैकड़ा है।
तीसरे दिन के खेल में आते ही केएल राहुल आउट हो गए। वह 77 के स्कोर पर आउट हुए। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल भी 25 रन बनाकर आउट हुए लेकिन जायसवाल ने धमाल मचाते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने पहले ही मैच में सैकड़ा जमा दिया। वह लगातार खेलते चले गए और 161 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
विराट कोहली से पहले यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा शतक जड़ा था। इसके बाद कोहली ने क्रीज पर जमकर बैटिंग की और कंगारुओं को मैदान के चारों तरफ दौड़ने पर मजबूर कर दिया। टीम इंडिया अब इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सकती है।
भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी और ऑस्ट्रेलिया को 534 का लक्ष्य देकर खेलने बुलाया। कोहली ने नाबाद 100 और नितीश रेड्डी ने नाबाद 38 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मैकस्वीनी का विकेट गंवा दिया। वह बिना खाता खोले बुमराह का शिकार बने। सिराज ने नाईटवॉचमैन कमिंस को आउट कर बड़ा झटका दिया और इसी समय बुमराह ने लाबुशेन को 3 पर आउट किया और 12/3 के स्कोर पर स्टम्प्स की घोषणा हुई।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications