CSK vs RCB: धोनी नहीं चेपॉक पर दिखा Virat Kohli का जलवा, मैदान पर आते ही फैंस ने ऐसे किया स्वागत, Video

CSK vs RCB Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का क्रेज हर जगह देखने को मिलता है और चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) भी इससे अछूता नहीं रहा। IPL 2025 के बड़े मुकाबले (CSK vs RCB) से पहले जब कोहली मैदान पर पहुंचे, तो फैंस ने उनका जबरदस्त स्वागत किया।

RCB ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कोहली फैंस के साथ सेल्फी लेते और ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह रही कि स्टेडियम में मौजूद अधिकतर फैंस CSK की जर्सी पहने हुए थे, लेकिन फिर भी कोहली के लिए उनका उत्साह कम नहीं था। वीडियो के अंत में एक CSK फैन ने कोहली को मैच के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Virat Kohli

RCB ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है और अब उनका अगला बड़ा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। कोहली और फिलिप साल्ट की जोड़ी पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन चेन्नई के धीमे विकेट पर उन्हें चेन्नई के अनुभवी स्पिनरों की चुनौती का सामना करना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली इस बार चेपॉक में अपना जादू बिखेर पाएंगे या फिर CSK अपने घर में एक और जीत दर्ज करेगी!

Take a Poll

CSK vs RCB मैच डिटेल्स:

  • मुकाबला: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • तारीख: 28 मार्च 2025, शुक्रवार
  • समय: टॉस - शाम 7:00 बजे, मैच - 7:30 बजे
  • स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजपनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भंडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+