कोहली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण स्वीकारने गए थे मुंबई, अब तीसरे टी20 के लिए पहुंचे बेंगलुरु

Virat Kohli gets Invitation for Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण का दौर चल रहा है। कई बड़े सेलिब्रिटीज को इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए बुलावा आया है। 22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होनी है। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर को भी आमंत्रित किया गया है।

इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने के बाद विराट कोहली टीम इंडिया के साथ बेंगलुरु नहीं गए थे। वह सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। वहां उनको मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया। इस दौरान कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं।

virat and anushka

कोहली आकंत्रण पत्र स्वीकार करने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए और टीम इंडिया में शामिल हुए। वहां टीम इंडिया बुधवार को तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2 मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज सील कर दी है। तीसरे मैच में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप के इरादे से भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी आमंत्रित किया गया है। सोमवार को ही माफ़ी को आमंत्रण पत्र देकर आने का आग्रह किया गया था। अब देखना यह है कि धोनी और विराट कोहली जा पाएँग या नहीं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है और 25 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+