Virat Kohli Fined: विराट कोहली की इस गलती पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, लगाया मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
विराट कोहली को आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 24वां मुकाबला था।

IPL 2023, RCB vs CSK: आईपीएल के मैच नंबर 24 में एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं दूसरी ओर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि यह आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध है।
दरअसल, शिवम दुबे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का एक समय तक आरसीबी कें गेंदबाज कोई तोड़ नहीं निकाल सके थे, दुबे ने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। आखिर में जब उन्होंने पार्नेल को ओवर में छक्का लगाने की एक ओर कोशिश की इस दौरान वह मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट हो गए। दुबे का आउट होना आरसीबी के लिए एक बड़ी सफलता थी, उनका विकेट गिरते ही विराट कोहली ने आक्रामक जश्न मनाया था, लेकिन इस बात का विज्ञप्ति में कोई जिक्र नहीं किया गया है। संभावना है कि उनके आक्रामक जश्न मनाने के कारण ही जुर्माना लगाया गया है।
धोनी के बल्लेबाजों ने आरसीबी के खिलाफ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
सीएसके बनाम आरसीबी के मैच में धोनी के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की जमकर बरसात की। डेवॉन कॉन्वे ने 45 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 83 रन बनाए तो वहीं अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के दम पर 37 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, जब कोहली बल्लेबाजी करने आए तो वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 6 रन पर आउट हो गए, गेंद अंदर का किनारा पकड़कर उनके पैड से टकराई और स्टंप्स पर जा लगी, जिससे युवा गेंदबाद आकाश सिंह भी काफी खुश नजर आए।
आरसीबी के खिलाफ सीएसके को मिली जीत
तेजी से दो विकेट गंवाने के बावजूद आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के हाथों शानदार वापसी की, लेकिन एक बार फिर आरसीबी के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे, और आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हरा दिया। चेन्नई के 226 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 8 विकेट गंवाकर 218 रन ही बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications