VIDEO: वाइफ अनुष्का शर्मा को स्कूटी से घुमा रहा हैं विराट कोहली, ब्लैक हेल्मेट के पीछे छिपाया चेहरा
क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर ये कपल काफी एक्टिव हैं।
नई दिल्ली, 21 अगस्त। क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर ये कपल काफी एक्टिव हैं। इनकी नई-नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पोस्ट का बेसब्री के साथ इंतजार रहता है।

स्कूटी पर मुंबई की सड़कों पर निकले कोहली-अनुष्का
लेकिन इस बार विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिससे फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को लेकर मुंबई की सड़कों पर राइड के लिए निकल पड़े। अनुष्का शर्मा को स्कूटी के पीछे बिठाकर विराट कोहली मुंबई की सड़कों पर बारिश का मजा लेते हुए नजर आए। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ब्लैक हेल्मेट से चेहरे को पूरी तरह से कवर कर लिया था।
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
विराट और अनुष्का 20 अगस्त यानी शनिवार को अपने एक एड फोटोशूट की शूटिंग के लिए मड आइलैंड गए थे। वहीं से वापस आते समय यह दोनों काले रंग के स्कूटर पर राइड एन्जॉय करते नजर आए। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली को हरे रंग की शर्ट और काली पैंट में देखा जा सकता है, जबकि अनुष्का शर्मा ने काली शर्ट और पैंट पहनी थी। इसके अलावा दोनों ने काले रंग का हेलमेट लगया हुआ था।
कैमरे की नजरों से खुद को नहीं पाए बचा
विराट-अनुष्का को स्कूटर पर वापस जाते समय कैमरे में कैद कर लिया गया। इस कपल की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। इसके बाद से लगातार फैंस इनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने का काम कर रहे हैं। ब्लैक हेल्मेट लगाने के बावजूद पैपराजी के कैमरों में कैद होने से कोहली खुद को नहीं बचा सके। इसके बाद उन्होंने अपनी राइड को जल्द ही रोक दिया।
एशिया कप से कोहली करेंगे वापसी
दुनिया के सबसे ज्यादा पेड एथलीट्स में शामिल विराट कोहली अब एशिया कप में खेलते दिखाई देंगे। विराट कोहली ने एशिया कप की तैयारियां भी शुरू कर दी है। फैंस को उम्मीद है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में सफल होंगे। वहीं अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। बता दें कि इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में शैम्पू एड के दौरान हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications