विराट कोहली ने संन्यास के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, क्यों हर 4 दिन बाद डुबो रहे हैं रंग में हाथ

Virat Kohli: विराट कोहली टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद अब अपने जीवन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। एक दिन पहले ही उनको अपनी पत्नी के साथ विंबलडन के दौरान देखा गया था। वह दर्शक दीर्घा में बैठे थे और उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

युवराज सिंह के कैंसर फाउंडेशन में विराट कोहली डिनर पर गए थे। लंदन में ही यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था, केविन पीटरसन और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज भी वहां मौजूद थे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली ने कुछ मामलों पर अपनी बात रखी है।

virat kohli

आजकल क्या कर रहे Virat Kohli

कोहली ने कहा कि दो दिन पहले हे मैंने अपनी दाढ़ी को कलर किया है। आप जानते हैं, कि यह ऐसा समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को कलर करते हैं। कोहली ने बता दिया कि रिटायरमेंट के बाद अब उनके पास काफी समय है।

रवि शास्त्री को लेकर कोहली ने कहा कि अगर मैं उनके साथ काम नहीं कर रहा होता, तो टेस्ट क्रिकेट में जो कुछ भी हुआ, वो मुमकिन नहीं होता। हमारे बीच जो स्पष्टता थी, वो प्रेस कॉन्फ्रेंस जहाँ उन्होंने सारी आलोचना अपने ऊपर ली, इन सबके लिए मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगा। वह मेरी क्रिकेट यात्रा का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहे हैं।

युवराज के साथ Virat Kohli की दोस्ती

युवराज सिंह के साथ अपनी दोस्ती और बॉन्ड को लेकर कोहली ने अहम प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। जब मैं टीम में नया था, तब युवी, भज्जी और जहीर जैसे सीनियरों ने मुझे अपने साये में लिया। इससे मुझे काफी मदद मिली और मैं आगे बढ़ पाया। एक बार हमने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में मैच खेला था, तब युवी पाजी ने 150 रन बनाए थे और एमएस ने 110 रन, मैंने केएल से कहा था कि ये तो बचपन के दिनों जैसा लग रहा है। मेरे दिल में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+