Virat Kohli Debut: क्यों है 18 नंबर कोहली के दिल के सबसे करीब? 17 सालों में विराट ऐसे बन गए रनों के बादशाह
Virat Kohli Debut: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 साल पूरे कर लिए हैं। इन सालों में उन्होंने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि खेल को एक नई पहचान भी दी। फैंस के लिए यह सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि उस खिलाड़ी का जश्न है जिसने हर बार मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से दिल जीत लिया। विराट कोहली ने अपने करियर के दौरान कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
कोहली का करियर रहा है शानदार (Virat Kohli Debut)
विराट कोहली के करियर की बात करें तो उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 9,230 रन दर्ज हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 14,181 रन बनाए हैं, जो उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल करता है। उनका वनडे औसत 57.88 है, जो अपने आप में उनकी निरंतरता और क्लास को साबित करता है। कोहली के नाम 82 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। ये आंकड़ा बताता है कि विराट सिर्फ रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि बड़ी पारियों के मास्टर हैं।

18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं कोहली
विराट कोहली ने सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि फिटनेस के मामले में भी नए स्टैंडर्ड सेट किए। उन्होंने भारतीय टीम में फिटनेस कल्चर को बढ़ावा दिया और खुद उदाहरण बनकर दिखाया कि प्रोफेशनलिज्म किसे कहते हैं। विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी इसलिए पहनते हैं क्योंकि उनके पिता का निधन 18 दिसंबर को हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने 18 अगस्त को भारत के लिए डेब्यू किया था।
भारत को दिलाई है कई उपलब्धियां
साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले कोहली का करियर उपलब्धियों से भरा हुआ है। साल 2008 में अपने पिता को खोने के बाद भी उन्होंने क्रिकेट को नहीं छोड़ा और उसी साल अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में वनडे विश्व कप जीतने का हिस्सा रहे कोहली ने 2014 में धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट कप्तानी संभाली और 2018 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीताई। हाल ही में 2024 में कोहली ने भारत को टी20 विश्व कप जिताया और इस फॉर्मेट से संन्यास लिया। 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा।












Click it and Unblock the Notifications