'विराट कोहली इस साल 50 वनडे शतक का आंकड़ा प्राप्त कर सकते हैं,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान

एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली के नाम फिलहाल 44 शतक हैं। इस साल उनके पास वनडे में में शतकों की फिफ्टी जड़ने का मौका रहेगा।

Virat Kohli

Virat Kohli 50 ODI Centuries: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक आने शुरू होने के बाद एक बार फिर से रिकार्ड्स की बातें होने लगी हैं। उनके शतकों की संख्या को लेकर चर्चा भी देखने को मिल रही है। वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 44 शतकीय पारियां हैं। इस टैली को 50 तक कोहली पहुंचा सकते हैं और इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की तरफ से बयान आया है। बांगड़ का मानना है कि कोहली इस साल ही ऐसा कर सकते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में बातचीत करते हुए बांगड़ ने कहा कि कोहली 44 वनडे शतकों तक काफी तेजी से पहुंचे हैं। उनके करियर में यह एक शानदार उपलब्धि है। मेरे हिसाब से वह इस साल 50 शतकों का आंकड़ा प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय टीम के पास इस साल 26-27 मैच हैं। अगर वह अंत तक खेलते हैं तो निश्चित रूप से एक मौका है कि वह इस कीर्तिमान को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोहली ब्रेक लेते हैं, तो वह इस आंकड़े को प्राप्त नहीं के पाएंगे लेकिन काफी करीब पहुँच जाएंगे।

गौरतलब है कि बांग्लादेश दौरे पर कोहली ने लगभग चार साल बाद वनडे में शतक जमा दिया था। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर काफी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उनके शतकों की टैली 43 पर अटकी हुई थी लेकिन अब उसमें उछाल देखने को मिल सकता है। कोहली फॉर्म में भी चल रहे हैं।

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने वाली है। टीम इंडिया में टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनको एकदिवसीय सीरीज के लिए रखा गया है। तीन टी20 मैचों के बाद टीम इंडिया इतन्ने ही वनडे मैचों की सीरीज में खेलने वाली है। देखना होगा कि कोहली का प्रदर्शन इस दौरान कैसा रहेगा। नए साल पर कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जश्न मनाया। दुबई में दोनों एक साथ दिखे। इस दौरान कोहली ने ट्विटर पर फोटो भी पोस्ट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+