Ind vs Ban: मैच से पहले भारत को लग सकता था बड़ा झटका, कोहली-चहल में जंग, विराट ने मांगी माफी

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की। बारिश होने के कारण विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक ने इनडोर प्रैक्टिस की।

India vs Bangladesh, 35th Match, Super 12 Group 2: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की। बारिश होने के कारण विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक ने इनडोर प्रैक्टिस की। आर अश्विन और युजवेंद्र चहल ने लंबे समय तक बल्लेबाजों के सामने अलग-अलग तरह की गेंदों को फेंकने का काम किया। चहल और कोहली के बीच नेट्स में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

चोटिल होने से बचे चहल

चोटिल होने से बचे चहल

युजवेंद्र चहल विराट कोहली के शॉट पर चोटिल हो जाते, लेकिन उन्हें ठीक समय पर अपना हाथ पीछे कर लिया। दरअसल, चहल की गेंद पर कोहली ने आगे आकर जोरदार शॉट लगाया। इस शॉट से बचने के लिए चहल ने अपना हाथ पीछे कर लिया और गेंद उनकी बगल से निकल गई। इसके बाद विराट कोहली ने हाथ उठाकर चहल से माफी भी मांगी। चहल को बांग्लादेश के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। दूसरी तरफ केएल राहुल भी अपनी फॉर्म को तलाशने का काम कर रहे हैं।

प्रैक्टिस में कई बार चोटिल हो जाते हैं खिलाड़ी

प्रैक्टिस में कई बार चोटिल हो जाते हैं खिलाड़ी

कई बार मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान ही खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। भरतीय खिलाड़ियों के साथ भी इस तरह की घटनाएं होती रही है। जिसका असर मैच पर गहरा पड़ता है। वर्ल्ड कप के इस नाजुक स्थिति में भारतीय टीम नहीं चाहेगी कि उनका कोई भी खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर जाये। बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा टीम के मुख्य स्पिनर युजवेंद्र चहल पर दांव लगा सकते हैं।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल शंटो, सौम्य सरकार, लिटन दास, यासिर अली, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मोसादिक हुसैन, हसन महमूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+