VIDEO: अनुष्का के साथ वृंदावन में विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, भक्ति में डूबे नजर आए कोहली

Virat Kohli Anushka Sharma Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बिजी शेड्यूल के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सोमवार को भगवान कृष्ण के शरण में नजर आए। विराट अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने पॉपुलर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में हाजिरी लगाई। अक्षय तृतीया के विशेष अवसर पर एक खास कार्यक्रम में शामिल होकर विरुष्का ने भक्ति भाव से आशीर्वाद लिया।

गले में तुलसी की माला धारण किए नजर आए कोहली (Virat Kohli Anushka Sharma Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली बिल्कुल सादे अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में तुलसी की माला धारण की हुई थी और वे अपनी पत्नी अनुष्का के साथ भक्ति के माहौल में रमे हुए दिखे। आरसीबी का पिछला मैच शनिवार को बेंगलुरु में था और अगला मुकाबला शुक्रवार (24 अप्रैल) को है। इस बीच मिले कुछ दिनों के ब्रेक का उपयोग विराट ने मानसिक शांति के लिए किया।

Virat Kohli 1

विवाद में घिरे हुए हैं कोहली

विराट का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब वे सोशल मीडिया पर एक छोटे विवाद का सामना कर रहे हैं। हाल ही में जर्मन इन्फ्लुएंसर 'LizLaz' की एक पोस्ट पर विराट कोहली के लाइक के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। यह पहली बार नहीं है जब विराट किसी विवाद के बाद प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे हों।

पहले भी हो चुका है ऐसा

इससे पहले भी एक गलत लाइक के मामले को कोहली ने एल्गोरिदम की गलती बताया था। इसके बाद वह महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे थे। विराट और अनुष्का पिछले कुछ महीनों में कई बार महाराज के आश्रम जा चुके हैं। विराट अक्सर अपने इंटरव्यू में भी मानसिक शांति और ग्राउंडेड रहने के लिए अध्यात्म के महत्व पर बात करते रहे हैं। 37 साल की उम्र में भी मैदान पर उनकी परफॉर्मेंस युवाओं को पीछे छोड़ने का काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+