नई दिल्ली। हाथों में हाथ पकड़े एक दूसरे की आंखों में डूब गए हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। और इस बात का सबूत उनकी हाल ही में आई एक तस्वीर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। क्रिकेट और ग्लैमर का ये संगम तीन साल से साथ में है और दिनोंदिन ये रिश्ता मजबूत ही होता जा रहा है। विराट-अनुष्का की कोई भी तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। कुछ दिनों पहले दोनों की पारंपरिक लिबास में एक तस्वीर आई थी। इसी कड़ी में एक और फोटो आई है जिसमें दोनों पहले जैसे ही खूबसूरत लग रहे हैं।
विराट-अनुष्का की ये तस्वीर एक फैन ग्रुप ने ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करने के बाद से ही फैंस इसे रिट्वीट और लाइक कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फोटो एक क्लोथिंग ब्रांड के लिए शूट किए गए एड की है। इससे पहले भी दोनों की पारंपरिक कपड़ों में फोटो आई थीं। ये एड खास दीवाली के लिए शूट किया गया है जो जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा।
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अफेयर भी एक एड शूट के बाद ही शुरू हुआ था। दोनों ने साल 2014 में शैंपू के एक ब्रांड के लिए साथ में शूटिंग की थी जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद दोनों अब जाकर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। हालांकि इस बीच दोनों ने एक और एड भी किया था, लेकिन दोनों एक फ्रेम में दिखाई नहीं दिए थे।
ये भी पढ़ें: फुटबॉल मैच में 'विराट सेना' के सामने छूटे रणबीर कपूर के पसीने, मैदान पर दिखा कोहली का भांगड़ा