मैदान पर बल्ला लेकर उतरे Virat Kohli गुस्से में हुए आग बबूला! DJ वाले बाबू की वजह से हो गए परेशान

IPL 2025, Virat Kohli: चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार यानी 17 मई को आरसीबी और कोलकाता के बीच मुकाबला खेला जाना है। मैच बारिश के कारण अपने समय पर शुरू नहीं हो सकी है। बारिश के कारण टॉस भी नहीं किया जा सका है। बारिश के कारण मैदान को कवर्स से ढका गया है। अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दे दिए जाएंगे।

विराट कोहली को आया गुस्सा (IPL 2025, Virat Kohli)

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन किया है। केकेआर के खिलाफ भी वह रनों का अंबार लगाना चाहेंगे। लेकिन मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ कि विराट कोहली गुस्से में आग बबूला हो गए। दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली बल्लेबाजी अभ्यास शुरू करने के लिए तैयार थे। तभी अचानक आरसीबी टीम का गीत बजने लगा। आवाज की वजह से उनका ध्यान भंग हुआ और वह इस घटना से गुस्सा हो गए, जिसके बाद कोहली ने तुरंत गाना बंद कर दिया। डीजे वाले बाबू की इस हरकत से विराट कोहली को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Virat Kohli 1

कोहली ले चुके हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी विराट कोहली की लोकप्रियता में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। विराट कोहली ने 123 टेस्ट में 30 शतकों के साथ 9230 रन बनाए हैं। विराट कोहली के फैंस केकेआर का मुकाबला देखने के लिए उनके 18 नंबर की टेस्ट जर्सी पहनकर मैदान पहुंचे हुए हैं। विराट कोहली की कोशिश भी इन फैंस के सामने एक बेहतरीन पारी खेलने की होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, नुवान तुषारा, जोश हेज़लवुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, स्पेंसर जॉनसन, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर। रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+