Virat Kohli और अनुष्का के सपनों का घर तैयार, कितने करोड़ हुए खर्च? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Virat Kohli New Home: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को पिछले कुछ दिनों में एक्टिव देखा गया है। दोनों को मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास नौका से कहीं जाते हुए देखा गया था। दरअसल ये अलीबाग में अपना घर देखने गए थे।
विराट और अनुष्का ने अलीबाग में होलीडे होम बनाया है। आलीशान घर में फाइव स्टार होटल से भी ज्यादा सुविधाएँ मौजूद हैं। घर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। विराट और अनुष्का के सपनों का घर बनकर तैयार है और इसका गृह प्रवेश भी आज है।

एक वायरल वीडियो में कुछ लोगों को पूजा की सामग्री लेकर जाते हुए देखा गया था। इसके अलावा एक पुजारी को भी नौका पर देखा गया था, जो प्रवेश समारोह की तैयारी करने के लिए था। विराट और अनुष्का के फैन्स की नजरें इस समारोह के ऊपर है।
Virat Kohli ने खरीदी थी जमीन
कोहली और अनुष्का के पास मुंबई और गुडगाँव में पहले से ही घर हैं लेकिन यह कुछ खास है। इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। अलीबाग में उनका होलीडे होम करीबन 8 एकड़ में बना हुआ बताया गया है। साल 2022 में इस कपल ने यह जमीन तकरीबन 19 करोड़ रुपये में ली थी।
Virat Kohli के घर की कीमत
इस घर में एक खास किचन, जकूची, गार्डन, पार्किंग और स्टाफ के लिए क्वार्टर बने हुए हैं। इसमें इटली का मार्बल भी लगाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसान कोहली ने विला बनाने के लिए 10 से लेकर 14 करोड़ तक का खर्च किया है। जमीन और निर्माण खर्च मिलकर यह विला 33 से 34 करोड़ का बैठता है।
पहले से है कोहली के पास आलीशान घर
ऐसी खबरें भी आई थीं कि कोहली और अनुष्का लन्दन शिफ्ट होने वाले हैं। इन सबके बीच उनके नए घर की खबर सामने आई। मुंबई में पहले से ही दोनों आलीशान घर में रहते हैं, इसकी कीमत भी 34 करोड़ के करीब है। इसके अलावा गुडगाँव स्थित घर की कीमत भी 80 करोड़ के करीब बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications