VIDEO: बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, Premanand Ji Maharaj के चरणों में टेका मत्था
Premanand Ji Maharaj Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के बाद यह दोनों मंगलवार तड़के कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और जानकारी के अनुसार दोनों ने प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनके आश्रम में समय बिताया।
कोहली ने लिया प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद (Premanand Ji Maharaj Video)
मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित 'केली कुंज' आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया और कुछ समय एकांत में उनसे चर्चा भी की। इस दौरान दोनों का अंदाज बेहद साधारण और भक्तिमय नजर आया। विराट कोहली पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने दिखे, वहीं अनुष्का शर्मा सफेद रंग के सादे पारंपरिक लिबास में नजर आईं।

पहले भी प्रेमानंद महाराज की शरण में आए थे कोहली
यह पहला मौका नहीं है जब यह कपल प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा हो। इससे पहले भी उनकी मुलाकात के वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें महाराज उन्हें जीवन के उद्देश्य और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग के बारे में समझाते नजर आए थे। उस दौरान एक भावुक पल में अनुष्का शर्मा ने महाराज से कहा था कि हम आपके ही हैं। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी व्यस्त पेशेवर जिंदगी से समय निकालकर शांति और आत्मिक संतोष के लिए धार्मिक स्थलों की यात्रा करते रहते हैं।
साल 2017 में हुई थी विराट-अनुष्का की शादी
साल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधने वाले विराट और अनुष्का अब दो बच्चों, बेटी वामिका और बेटे अकाय के माता-पिता हैं। फरवरी 2024 में बेटे अकाय के जन्म के बाद से यह कपल अपना अधिकांश समय लंदन में बिता रहा है और भारत में कम ही नजर आता है। दोनों अपनी निजी जिंदगी, खासकर बच्चों की निजता को लेकर काफी सचेत रहे हैं और मीडिया से भी उनके बच्चों की तस्वीरें न खींचने की अपील करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications