'कोहली का सबसे खुशनसीब फैन', अनुष्का शर्मा की वजह से चमकी किस्मत? कपल के साथ सेल्फी हुई वायरल!
Virat Kohli And Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ब्रेक पर हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। मौजूदा समय में लंदन में रह रहे इस कपल की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वे एक भारतीय फैन के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।
विराट और अनुष्का ने जीता दिल (Virat Kohli And Anushka Sharma)
वायरल हुई इस तस्वीर में विराट और अनुष्का सर्दियों के कैजुअल कपड़ों में बेहद सहज और रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं। जैसे ही फैन ने उनसे सेल्फी का आग्रह किया, कपल ने बड़ी विनम्रता से इसे स्वीकार कर लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस व्यवहार की काफी सराहना कर रहे हैं। फैन का कहना है कि इतने बड़े कद के सेलिब्रिटी होने के बावजूद विराट और अनुष्का की सादगी और गर्मजोशी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

फैंस की चमकी किस्मत
इंटरनेट पर एक यूजर ने लिखा कि यह मुस्कुराहट और दयालुता ही है जो हर सफर को खास बनाती है। वहीं एक अन्य फैन ने इसे लाइफटाइम मोमेंट करार दिया। जबकि एक फैन ने कहा कि अनुष्का शर्मा की एक मुस्कान की वजह से इस फैन की किस्मत चमक गई है। इसे देखते हुए फैंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ही रहे हैं। वे केवल अंतरराष्ट्रीय सीरीज या घरेलू टूर्नामेंट्स के दौरान ही भारत यात्रा करते हैं। अधिकांश फैंस का मानना है कि इतने वर्षों तक दबाव और सुर्खियों में रहने के बाद विराट को अपनी फैमिली के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का पूरा अधिकार है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनके विदेश में बसने को लेकर आलोचना भी की है, लेकिन उनके चाहने वालों ने इसे उनका निजी फैसला बताकर उनका बचाव किया है।












Click it and Unblock the Notifications