विराट कोहली इस समय कहां हैं? RCB के अहम सदस्य ने कर दिया खुलासा, जानें पूरा मामला
Virat Kohli to be father: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से उन्होंने छुट्टी देने का निवेदन उन्होंने बोर्ड से किया था। उनकी बात मानते हुए बीसीसीआई ने शुरुआती दो टेस्ट से उनको रिलीज कर दिया था।
हालांकि विराट कोहली की तरफ से अपनी छुट्टी का कारण नहीं बताया गया था। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। विराट कोहली ने किस वजह से छुट्टी ली थी, इसके बारे में कोहली के एक खास दोस्त और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी ने खुलासा किया है।

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस वजह से विराट कोहली अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि एबी डीविलियर्स ने किया है।
अपने यूट्यूब चैनल पर डीविलियर्स ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, इसलिए विराट अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अब तक इस बारे में किसी ने कोई बयान नहीं दिया था लेकिन डीविलियर्स ने इसका खुलासा कर दिया।
विराट जब टीम से बाहर हुए, तब कयास लगाये जा रहे थे कि उनकी मां की तबियत खराब है लेकिन उनके भाई ने आकर इन सभी बातों का खण्डन किया था। विराट के भाई ने कहा था कि मां बिलकुल ठीक है और बिना जाने इस तरह की अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का का पहला बच्चा एक बेटी के रूप में हुआ था, इसका नाम वामिका रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications