Virat Kohli के 65 हजार के स्वेटर पर ठहरी फैंस की नजर, कोहली के दिल में पत्नी अनुष्का? सामने आया बड़ा सच!
Virat Kohli Love Wife Anushka Sharma: अपनी बल्लेबाजी के अलावा विराट कोहली अपने स्टाइल और फैशन के लिए भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जब विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मुंबई एयरपोर्ट से वडोदरा के लिए रवाना हुए तो उनके एक खास स्वेटर ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। फैंस को लगा कि विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रति प्यार जताने के लिए एक खास तरीका अपनाया है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली।
कोहली के स्वेटर बना था 'A' (Virat Kohli Love Wife Anushka Sharma)
विराट कोहली बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद कूल और रिलैक्स्ड लुक में नजर आए। उन्होंने नीली जींस और सफेद स्नीकर्स के साथ काले रंग का एक कार्डिगन पहना था। इस स्वेटर के बाईं ओर लाल रंग से अंग्रेजी का 'A' अक्षर बना था और उसके ठीक नीचे एक छोटा सा 'दिल' का निशान था। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

स्वेटर पर अनुष्का का नाम नहीं
फैंस ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि इस 'A' का मतलब 'अनुष्का' है और दिल का निशान विराट के उनके प्रति प्यार को बताता है। लोगों ने इसे विराट का सबसे रोमांटिक 'जेस्चर' बताना शुरू कर दिया। तमाम चर्चाओं के बाद जब इस स्वेटर की पड़ताल की गई तो असलियत सामने आई। दरअसल, यह स्वेटर अनुष्का के लिए कोई कस्टमाइज्ड गिफ्ट नहीं था, बल्कि एक मशहूर फ्रेंच लग्जरी फैशन ब्रांड 'Ami Paris' का सिग्नेचर पीस है।
65,700 रुपये की है ये स्वेटर
इस ब्रांड का लोगो ही 'A' अक्षर के साथ दिल का निशान है, जिसे 'Ami de Coeur' कहा जाता है। मजे की बात यह है कि इस लग्जरी कार्डिगन की कीमत करीब 65,700 रुपये है। हालांकि यह एक ब्रांड लोगो था, लेकिन फैंस इस इत्तेफाक से बेहद खुश नजर आए कि ब्रांड का नाम भी 'A' से शुरू होता है और उनकी पसंदीदा 'अनुष्का' का नाम भी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार कोहली
विराट ने इस महंगे कार्डिगन के साथ हल्के नीले रंग की ढीली जींस और क्लासिक सफेद जूते पहने थे। उन्होंने आंखों पर पारदर्शी फ्रेम वाला चश्मा लगाया था और हाथ में एक डिजाइनर बैग ले रखा था। नए साल का जश्न दुबई में अपनी पत्नी और परिवार के साथ मनाने के बाद विराट अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। फैंस को उम्मीद है कि जिस तरह उनका फैशन चर्चा में है, उसी तरह उनका बल्ला भी वडोदरा में रनों की बारिश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications