Vijay Hazare Trophy: 15 साल बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली, कब और कहां देखें मुकाबला?
Vijay Hazare Trophy Live: भारतीय क्रिकेट के 'किंग' विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए घरेलू क्रिकेट के मैदान पर कदम रख दिया है। पूरे 15 साल के लंबे इंतजार के बाद कोहली दिल्ली की जर्सी में विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आ रहे हैं। उधर रोहित शर्मा भी खेल रहे हैं, जयपुर में उनको देखने के लिए फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी।
दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी है। कोहली की वापसी ने घरेलू क्रिकेट की चमक को कई गुना बढ़ा दिया है। कोहली इस मैच के जरिए न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

यह मुकाबला पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए इसे बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में शिफ्ट कर दिया गया। दर्शकों को मुकाबला देखने की अनुमति नहीं थी और चिन्नास्वामी में भीड़ होने की संभावना जताई जा रही थी।
Vijay Hazare Trophy Live
फैंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी वाले दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश मैच का न तो टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा और न ही इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी। इसी तरह जयपुर में रोहित शर्मा की मुंबई टीम और सिक्किम के बीच होने वाला मुकाबला भी दर्शक लाइव नहीं देख पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications