PM मोदी से ट्रॉफी लेने के बाद स्टेज पर अकेले रह गए पैट कमिंस, यूजर्स को आई शरद पवार की याद
IND vs AUS, World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया, और सेमीफाइनल तक लगातार जीत दर्ज की, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। वे पूरी तरह से असफल रहे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप खिताब जीत लिया। इस बीच कप्तान पैट कमिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रॉफी के साथ मंच पर अकेले रह गए कमिंस
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत के बाद उत्सव के बीच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एक पल ऐसा आया, जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस विश्व कप ट्रॉफी के साथ मंच पर अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स को कमिंस को विश्व कप ट्रॉफी सौंपते हुए देखा जा सकता है। ट्रॉफी जीतने के लिए कप्तान को बधाई देने के बाद, वे फोटो के लिए पोज देते हैं और कमिंस को अकेला छोड़कर मंच से बाहर निकल जाते हैं।
इसके बाद कमिंस एक हैरान करने वाली मुस्कान के साथ मंच पर अपने साथियों के शामिल होने का इंतजार करते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद से 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 13000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं।
इस वीडियो के साथ यूजर्स को तत्कालीन आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार की एक पुरानी वीडियो शेयर करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का एक वीडियो शेयर किया, जोकि 2006 का है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद तत्कालीन आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार संग बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं।
लोगों ने वीडियो पर दिए रिएक्शन
एक यूजर्स ने लिखा, 'या तो आतिशबाजी तब की जानी चाहिए थी जब पूरी टीम जश्न मनाने के लिए पोडियम पर थी।' एक अन्य ने कहा कि, 'इस वीडियो में कुछ भी बुरा नहीं है। सर्वश्रेष्ठ टीम विश्व कप की हकदार है। दुख है कि हम इस साल कप नहीं जीत सके, लेकिन हम 2027 में जीतेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications