VIDEO: SRH की मालकिन को आखिर किसने दिया गुलाब? जीत के बाद खिल उठा काव्या मारन का चेहरा
Kavya Maran, Video Viral: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 21वें मुकाबले में सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सीजन की सबसे मजबूत टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर छलांग लगाने में सफलता हासिल की। हैदराबाद ने राजस्थान के लगातार 4 मैचों से चले आ रहे विजय रथ को भी रोक दिया।
काव्या मारन को किसने दिया गुलाब? (Kavya Maran, Video Viral)
मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा स्टैंड्स और सोशल मीडिया पर सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन पूरी तरह छाई रहीं। मैच खत्म होने के बाद जब काव्या मारन स्टेडियम परिसर में लिफ्ट के पास थीं, तब एक फैन ने उन्हें एक नीला गुलाब भेंट किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि काव्या ने मुस्कुराते हुए तुरंत हाथ बढ़ाकर गुलाब स्वीकार किया और फैन का आभार जताया।

काव्या ने मनाया सूर्यवंशी के विकेट का जश्न
आमतौर पर नीला गुलाब असंभव को संभव बनाने का प्रतीक माना जाता है। राजस्थान जैसी अजेय टीम को हराने के बाद इस खास तोहफे को टीम की जादुई जीत से जोड़कर देखा जा रहा है। मैच के दौरान एक और वीडियो चर्चा में है, जहां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर काव्या खुशी से उछल पड़ी। प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे ही वैभव के बल्ले का किनारा लेकर गेंद हवा में गई, काव्या अपनी सीट से उठ खड़ी हुईं और हाथ जोड़कर विकेट की दुआ करने लगीं।
जीत की पटरी पर लौट आई हैदराबाद की टीम
ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम अब पटरी पर लौट आई है। मैच की बात करें तो हैदराबाद ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 55 रनों के बड़े अंतर से हार गई। अब हैदराबाद का सामना 18 अप्रैल को अपने ही घर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। हैदराबाद की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने की होगी।
A fan gave Kavya Maran flowers to congratulate her.
- Kavya smiled and took them from the fan. ❤️ pic.twitter.com/bd12Ej7FHk
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 14, 2026












Click it and Unblock the Notifications