BCCI से हो गई स्टार स्पोर्ट्स की छुट्टी, Viacom 18 ने खरीदे मैचों के सभी अधिकार

Viacom 18 New BCCI Broadcaster: भारतीय टीम के घरेलू इंटरनेशनल मैचों के प्रसारण अधिकार बेच दिए गए हैं। बीसीसीआई ने टीवी और डिजिटल दोनों तरह के प्रसारण अधिकारों को खरीदने वाली कम्पनी की घोषणा कर दी है। खबरों के अनुसार पुराने टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की छुट्टी हो गई है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के मैचों के लिए नया ब्रॉडकास्टर वायकॉम 18 होगा। जियो सिनेमा को टीवी और डिजिटल दोनों के प्रसारण अधिकार मिलने की खबर सामने आई है। फ़िलहाल भारत के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स करता आ रहा है।

bcci

वायकॉम के पास भारतीय टीम के घरेलू मैचों के अलावा महिला प्रीमियर लीग के अधिकार रहेंगे। अगले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैचों का प्रसारण वायकॉम करेगा। इसके अलावा आईपीएल के डिजिटल अधिकार उनके पास पहले से ही मौजूद हैं। पांच साल के लिए अब वायकॉम के पास अधिकार रहेंगे।

पिछले कुछ समय से नीलामी के लिए बिड प्रक्रिया चला रही थी। इसमें ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों के अलावा टाइटल स्पॉन्सर के लिए भी नीलामी हुई थी। टाइटल स्पॉन्सर के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बाजी मार ली है। इससे पहले पेटीएम और मास्टर कार्ड टाइटल स्पॉन्सर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल से पहले वायकॉम ने डिजिटल मीडिया अधिकारों पर कब्जा जमाया था। जियो सिनेमा पर फैन्स को फ्री में मुकाबले देखने को मिले थे। इसके बाद भी कई अन्य सीरीज के मुकाबले जियो ने फ्री में टेलीकास्ट किये। इनमें आयरलैंड सीरीज हाल ही में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+