वेंकटेश प्रसाद ने दुनिया को दिखाया डोनाल्ड ट्रम्प का दोहरा चरित्र, सबूत निकालकर किया वायरल, लोग ठोक रहे सलाम
Venkatesh Prasad: भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और उनमें तथ्य भी होते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर को लेकर ट्वीट किया था। पाकिस्तान को भारत से तनाव के बीच ही IMF से लोन भी मिला है।
ऐसे में वेंकटेश प्रसाद ने ट्रम्प को आड़े हाथों लेते हुए उनका दोहरा चरित्र उजागर कर दिया है। प्रसाद ने ट्रम्प के 2018 में किये गए ट्वीट को निकालते हुए जवाब दिया और बताया कि तब तो आप पाकिस्तान को मूर्ख बनाने वाला और आतंकियों की मदद करने वाला देश कहा था, तो अब बयान में बदलाव क्यों आया है।

Venkatesh Prasad ने क्या किया
प्रसाद ने ट्रम्प का 2018 वाला ट्वीट लोगों को दिखाते हुए कहा कि यह वही बात है जो आपने अपने पहले कार्यकाल में पाकिस्तान के बारे में कही थी, और यह आज भी उतनी ही सच्ची है। पाकिस्तान न केवल आपको और अमेरिका को, बल्कि पूरी दुनिया को सिर्फ झूठ और धोखा दे रहा है। अमेरिका का इस देश को IMF फंडिंग देने का फैसला आतंकवाद को बढ़ावा देने के बराबर है।
प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र है और उससे उसी भाषा में बात करनी चाहिए जिसे वह समझता है। कृपया उस देश के लिए सहानुभूति न रखें जिसने 9/11 के आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को तब तक सुरक्षित ठिकाना दिया जब तक आपकी सेनाओं ने उसे एबटाबाद, पाकिस्तान में ढूंढ नहीं लिया।
ट्रम्प ने क्या कहा था
ट्रम्प ने 2018 में एक ट्वीट करते हुए कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने पिछले 15 वर्षों में पाकिस्तान को मूर्खतापूर्ण तरीके से 33 अरब डॉलर से अधिक की सहायता दी है, और बदले में हमें सिर्फ झूठ और धोखा मिला है। वे हमारे नेताओं को मूर्ख समझते हैं। वे उन आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाना देते हैं जिन्हें हम अफगानिस्तान में ढूंढते हैं, और बदले में बहुत कम मदद करते हैं। अब और नहीं!
Venkatesh Prasad की हो रही तारीफ
प्रसाद ने वह कर दिया, जो भारत के बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाए और ट्रम्प का दोहरा रवैया पूरी दुनिया के सामने रख दिया। लोगों ने प्रसाद के इस काम के लिए उनको धन्यवाद दे रहे हैं और ट्रम्प को ट्रोल किया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-पाक तनाव के बीच खुलकर किसी देश का पक्ष नहीं लिया। ऐसा लग रहा था कि अमेरिका इस समय पाक की तरफ झुक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications