वेंकटेश अय्यर ने कहा- सूर्यकुमार यादव ने शुरू में ही मुझसे ऐसी बात कह दी, फिर कॉन्फिडेंस बढ़ता गया
नई दिल्ली, 21 फरवरी: भारत के युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ अंतिम ओवरों में तूफानी अंदाज दिखाए जो वेस्टइंडीज और भारत की हार और जीत के बीच का फर्क साबित हुए। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज जीतने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। अय्यर का कहना है कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में हर कोई सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार बल्लेबाज की तारीफ करता है जिसने भारत को 3-0 से श्रृंखला जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वेंकटेश अय्यर ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की-
इस सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया था। सूर्यकुमार यादव भले ही डोमेस्टिक क्रिकेट में अपार अनुभव करते हैं लेकिन वे भारतीय ड्रेसिंग रूम में अभी भी एक नया चेहरा है जिन्होंने केवल 7 वनडे इंटरनेशनल और 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने जिस तरीके से बल्लेबाजी के जौहर दिखाए हैं उसके हिसाब से वह कहीं से भी नए खिलाड़ी नजर नहीं आते। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान अय्यर ने कहा कि रविवार को उनके और सूर्यकुमार यादव के बीच हुई 91 रनों की साझेदारी में यादव ने उनको बिल्कुल घर जैसा एहसास कराया।

आज एक और अपॉर्चुनिटी है-
वे आगे कहते हैं- आप को और क्या चाहिए। खिलाड़ी एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। जब मैं गया तो सूर्यकुमार भी क्रीज पर नए थे। मुझे अभी भी याद है उन्होंने पहले शब्द जो मुझे बोले थे वो थे, 'आज एक और अपॉर्चुनिटी(मौका) है।' मुझे लगता है कि एक सीनियर खिलाड़ी जब आपको ऐसा कहता है तो वह आपको कॉन्फिडेंस भी देता है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको ड्रेसिंग रूम में हर कोई पसंद करता है वह सब से बहुत अच्छी तरह से घुलमिल जाते हैं। उनके साथ बल्लेबाजी करना जबरदस्त है। मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर उनकी बैटिंग को बहुत ही लुत्फ लेकर देखता हूं।

37 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी
सूर्यकुमार और अय्यर ने केवल 37 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी की थी जिसके बदौलत भारतीय टीम ने अंतिम 5 ओवर में 86 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। सूर्यकुमार यादव और अय्यर ने वेस्टइंडीज के बॉलरों की धुनाई अपनी साझेदारी में 9 छक्के और 5 चौके लगाए। सूर्यकुमार 31 गेंदों पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो 19 रन बनाकर नाबाद रहे और इन दोनों ने कोलकाता की भीढ़ का एक-एक पैसा वसूल कर दिया।

विंडीज सीरीज में बढ़िया दिखे अय्यर-
सूर्य कुमार यादव ने भारतीय टीम में अपनी जगह स्थापित कर ली है। आज टी20 में वे भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बन चुके हैं। तो दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अभी टीम में एक ऑलराउंडर के तौर पर अपनी जगह स्थापित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया संपन्न सीरीज में 2 विकेट लेने के अलावा 92 रन भी बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications